दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: आजकल रील्स का ट्रेंड है। इसके लिए सोशल मीडिया पर रोजाना बड़ी संख्या में रील्स शेयर किए जाते हैं। इनमें कई तो बेहद हास्यास्पद होते हैं, तो कई हैरान करने वाले होते हैं। युवाओं में लाइक्स पाने की होड़ सी लगी है। इसके लिए युवा खतरनाक स्टंट करते हैं। वहीं, कई बार इरादे नेक रहते हैं, लेकिन मामूली चूक की वजह से रंग में भंग हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा वीडियो में देखने को मिल रहा है।

इस वीडियो में लड़के कोई स्टंट नहीं कर रहे हैं। किसी विशेष मौके को खुशी से सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसके लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है। गाना भी बेहद खास बजाया रहा है। कुल मिलाकर कहें तो विशेष मौके के हर एक पल को दिल से एन्जॉय किया जा रहा है।

इस वीडियो में चार दोस्त एक कमरे में हैं। ऐसा लगता है-मानो चारों स्टडी के लिए बाहर हैं। उनके एन्जॉय से बिल्कुल लग रहा कि चारों गृह त्यागी हैं। आसान शब्दों में कहें तो शिक्षार्थ हेतु यानी पढ़ने के लिए बाहर गए हैं। उनलोगों का मन वीकेंड पर मस्ती करने का होता है। इसके लिए शाम के समय में गेट टुगेदर पार्टी रखी गई है।

इसमें किसी बाहरी सदस्य को शामिल नहीं किया गया है। ऐसा भी हो सकता है कि वीडियो घरवाले तक पहुंच जाए। इसके लिए चारों मिलकर पार्टी कर रहे हैं। बजट में रहकर पार्टी की जा रही है। सबकुछ मन मुताबिक होता है। पार्टी भी टाइम पर शुरू होती है।

वीडियो के बैकग्राउंड में 'उड़ जाइये रे कबूतर' गाना बजाया रहा है। गाने के मुखड़े के मुताबिक डांस किया जा रहा है। कबूतर को उड़ाने के लिए एक लड़का चादर ओढ़कर कुर्सी पर खड़े होकर डांस कर रहा है। लड़के को पता है कि वह कुर्सी पर खड़ा होकर डांस कर रहा है। इसके लिए मध्यम चाल में डांस कर रहा है। वहीं, तीन अन्य लड़के नीचे खड़े होकर डांस कर रहे हैं। उनको देख चौथा लड़का भी भावनाओं में बह जाता है और जमकर डांस करने लगता है। इस दौरान शारीरिक संतुलन बिगड़ने से वह धड़ाम से नीचे गिर जाता है।

इस वीडियो को 'Hasna Zaroori Hai' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 11 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।

Image Credit: Hasna Zaroori Hai

Edited By: Pravin Kumar