दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: आजकल रील वीडियो का जमाना है। आसान शब्दों में कहें तो रील वीडियो का ट्रेंड है। बड़ी संख्या में लोग पुराने गानों पर डांस कर रील वीडियो बनाते हैं। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। कई बार तो किसी खास गाने पर वीडियो बनने का ट्रेंड दुनियाभर में चल जाता है।
हाल के दिनों में बॉलीवुड के कई गानों पर रील वीडियो का ट्रेंड रहा है। इसके अलवा, कुछ लोग अपनी प्रतिभा को सोशल मीडिया पर प्रेजेंट करते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी कह उठेंगे-इ का हो रहा है ?
He is so bloody good at it! pic.twitter.com/fxNbzl4AKE
— Kaveri 🇮🇳 (@ikaveri) January 18, 2023
इस वीडियो में एक लड़का छत पर फरंगी गाने पर ठुमके लगा रहा है। लड़का सामान्य डांस नहीं कर रहा है, बल्कि बेली डांस कर रहा है। इस दौरान उसके पांव बिल्कुल बेली डांसर की तरह थिरक रहे हैं। वह डांस स्टेप्स को जबरदस्त तरीके से कर रहा है। इस तरह का डांस करना आसान नहीं होता है। इसके लिए लॉन्ग प्रैक्टिस की जरूरत है।
वहीं, बेली डांस करना किसी लड़के के लिए आसान नहीं होता है। आमतौर पर लड़कियों को बेली डांस करते देखा जाता है। हालांकि, लड़के ने इस मिथ्य को पीछे छोड़ दिया है। लड़के के डांस देख लगता है कि वह बेली डांस के लिए ही बना है। वह म्यूजिक की हर एक धुन पर अलग मूव करता है।
इस वीडियो को Kaveri नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-वाकई में वह बेली डांस में बेहतर है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 12 लाख से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 1 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। यूजर्स वीडियो देख लड़के की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है-महोदय ई का हो रहा है।
Image Credit: Kaveri