लॉन में विमान उड़ाना पड़ा महंगा, वीडियो देख आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे
इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक लड़का अपनी बहन के साथ घर के बाहर लॉन में बनावटी हवाई जहाज के साथ खेल रहा है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे लोग राफेल से जोड़कर देख रहे हैं। इस वीडियो को देख लोग पड़ोसी देश की आलोचना कर रहे हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं कि फ्रांस से पांच लड़ाकू विमान राफेल भारत के लिए उड़ान भर दी है। महज कुछ घंटों बाद राफेल भारत पहुंच जाएगा।
As five Rafale left France for India, F16 in one of our neighbourhood is being kept battle ready. pic.twitter.com/Yn5fuFxuVz
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 27, 2020
इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक लड़का अपनी बहन के साथ घर के बाहर लॉन में बनावटी हवाई जहाज के साथ खेल रहा है। जबकि सामने कई बड़े-बड़े पेड़ हैं। इस मौके पर लड़का अपनी बहन से कहता है- "देखो, यह विमान उन टहनियों से होकर गुजर जाएगा"। उसकी बहन हामी भरकर कहती है- देखती हूं।
इसके बाद वह लड़का विमान को हवा में उछालता है जो पेड़ों की टहनियों के पास से लौटकर उस लड़के से टकरा जाता है। इस दुर्घटना में विमान के परखच्चे उड़ जाते हैं। जबकि लड़के को चोट भी आती है और वह ज़मीन पर गिर जाता है। यह देख उसकी बहन हंसने लगती है।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- जैसे ही फ्रांस से पांच राफेल लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी है। इसके बाद से पड़ोसी देश में हलचल मच गई है। इसके लिए एफ 16 को लड़ाई के लिए तैयार किया जा रहा है।
सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 7 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं, तकरीबन 500 लोगों ने लाइक किया है और 50 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट भी किए हैं, जिनमें उन्होंने राफेल की प्रशंसा और एफ 16 की आलोचना की है।
Video And Image Credit Goes To IFS Officer Sushant Nanda