विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक हफ्ते में करोड़ो की मालकिन हो गई ये लड़की

By prabhapunj.mishraEdited By:
Published: Sat, 29 Jul 2017 03:42 PM (IST)

कहते हैं भगवान जब देता है तो छप्‍पर फाड़ कर देता है। ये कहावत अमेरिका की रहने वाली एक लड़की ...और पढ़ें

एक हफ्ते में करोड़ो की मालकिन हो गई ये लड़की
एक हफ्ते में करोड़ो की मालकिन हो गई ये लड़की

अमेरिका की रहने वाली हैं रोजा

अमेरिका की रहने वाली 19 साल की रोजा डॉमिनिग्वेज ने लॉटरी के पांच टिकट खरीदे थे। एक टिकट की कीमत 320 रुपये थी। रोजा अक्‍सर लॉटरी की टिकट खरीदती हैं। पर कभी उनके साथ ऐसा नहीं हुआ कि एक हफ्ते में दो बार उनकी लॉटरी निकल आये और वो करोड़पति हो जाएं। रोजा बताती हैं उन्‍हें लॉटरी का टिकट खरीदना अच्‍छा लगता है। वो अपनी किस्‍मत आजमाती हैं। लॉटरी की टिकट लेने के लिये रोजा हफ्तेभर पहले तो डॉलर जोड़ती हैं फिर जाकर लॉटरी टिकट ले आती हैं। इस बार जब वो पहली लॉटरी टिकट लेकर आईं तो उन्‍होंने एक लॉख डॉलर की रकम जीती। 

 

रोजा ने जीती 4 करोड़ की रकम

एक लाख डॉलर जीतने के बाद रोजा की खुशी को ठिकाना नहीं रहा। वो फिर से लॉटरी खरीदने के लिये लॉटरी की दुकान पर गईं और एक लॉटरी की टिकट खरीद कर लाईं। इस बार भी किस्‍मत उनके साथ थी और उन्‍हें फिर से पांच लाख डॉलर की लॉटरी जीती। लॉटरी जीतने के बाद रोजा के बैंक में करीब 4 करोड़ 23 हजार रुपये प्रवेश कर चुके हैं। रोजा ने बताया कि वह इस रकम से शॉपिंग करेंगी और नई कार खरीदेंगी। इसके अलावा भी रोजा ने एक लंबी शॉपिंग लिस्‍ट तैयार रखी है। वो पूरे हफ्ते खूब शॉपिंग करेंगी और दोस्‍तों के साथ मस्‍ती करेंगी।