सीसीटीवी की निगरानी में मंदिर से दानपेटी ले नौ दो ग्यारह हुआ चोर, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
इस वीडियो को Journalist Anurag K Sason ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चोर ने मंदिर की दानपेटी गायब करने से पहले बजरंगबली को प्रणाम किया।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में एक चोर ने भगवान से आशीर्वाद लेने के बाद चोरी की है। सोशल मीडिया पर लोग चोर को भक्त बता रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मंदिर में एक लड़का भक्त बनकर दर्शन हेतु आता है। मंदिर में प्रवेश के बाद सबसे पहले वह रेकी करता है। जब वह संतुष्ट हो जाता है कि वह चोरी करने के बाद नहीं पकड़ा जाएगा, तो वह मंदिर में घूमकर सेल्फी लेने लगता है। कुछ देर तक वह सेल्फी लेते रहता है।
#Maharashtra: Thief touches #God's feet before STEALING donation box from #temple in #Thane | #Viral #Video pic.twitter.com/1rdHTe9rl0
— Journalist Anurag K Sason (@AnuragSason) November 13, 2021
इसके बाद वह मंदिर में विराजमान बजरंगबली की प्रतिमा के पास आता है और सबसे पहले हनुमान जी को प्रणाम करता है। इसके बाद इधर-उधर देखता है। फिर दानपेटी को उठाकर नौ दो ग्यारह हो जाता है। यह दृश्य हैरान करने वाला है। खबरों की मानें तो यह घटना मुंबई की है। मंदिर के पुजारी ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के सहारे कार्रवाई कर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले हैदराबाद में इस तरह का मामला दर्ज किया गया था।
इस वीडियो को Journalist Anurag K Sason ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चोर ने मंदिर की दानपेटी गायब करने से पहले बजरंगबली को प्रणाम किया। Anurag K Sason के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, लोगों ने कमेंट कर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर गौतम ने लिखा है-जय बजरंग बली तो बोला होगा, बक्सा उठाते समय। साथ ही एक अन्य यूजर नागेन्द्र ने लिखा है-चोर धार्मिक स्वभाव का लगता है।