International Yoga Day: ये है जरा हटके योग, पढ़ने के बाद कहेंगे ऐसा भी होता है क्या?
योगा डे पर हम आपको विचित्र तरह के योगा के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पढ़कर आप कहेंगे ऐसे भी योगा होते हैं क्या..लेकिन होते तो हैं तभी तो करते हैं लोग...तो आप भी जानें
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हम आपको ऐसे योग क्रियाओं को बारे में बताने जा रहे हैं जो शायद ही आपने देखी और सुनी होंगी। इसे आप जरा हके या अजब-गजब योग भी कह सकते हैं।
योग शरीर, मन और प्राण को ठीक करता है। योग गुरुओं का मानना है कि योग में नेगेटिव ऊर्जा को पॉजिटिव में बदलने की ताकत है। भारत में योग की प्राचीन परंपरा रही है और अब दुनिया भर में योग खूब लोकप्रिय हो चला है लेकिन इसके साथ ही पारंपरिक योग का भी रंग-रूप बदला है। दुनिया भर में अब योग कितने अलग-अलग तरीकों से किया जाने लगा है, ये जानना भी आपके लिए बहुत जरूरी है।
पढ़ें- नरम दिल वाले इसे ना देखेंः बच्चा बाइक के व्हील में फंसा, फिर...
योग स्टीम या हॉट योग
इस योग को एक गर्म कमरे में बैठकर किया जाता है। इसे स्टीम योग या हॉट योग भी कहते हैं इसे करने के लिए आपको 40 डिग्री तापमान रहना जरूरी है। इसीलिए इसे हॉट योग कहा जाता है। कहा जाता है कि इससे शरीर डिटॉक्स होती है और मन को ताजगी मिलती है।
न्यूड योगा
न्यू यॉर्क में 2001 के दौरान न्यूड योग खूब लोकप्रिय हुआ। इस योग से लोगों के अंदर उनकी अपने शरीर के प्रति शर्मिन्दगी और नकारात्मकता की भावना को दूर किया जाता है। इस तरह का योगाभ्यास कराने वाले ट्रेनिंग सेंटरों में किसी भी तरह की लैंगिक भावना के साथ आने की मनाही है।
एरियल योगा
एरियल योग पारंपरिक और आधुनिक योग का मिश्रण है। यह गुरुत्वाकर्षण के खिलाफ संतुलन स्थापित करने की पारंपरिक पद्धति है और दूसरी तरफ आधुनिक पद्धति के रूप में सिल्क के कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है जिससे शरीर को बैलेंस करने में मदद मिलती है। यह कशेरूकाओं का तनाव दूर करता है जिससे बॉडी को खूबसूरत शेप मिल जाता है। कई बार एरियल योग करने वालों को 4 सेमी तक की हाइट बढ़ाने में भी मदद मिली है।
कैनबिस योगा
कई देशों में सॉफ्ट ड्रग के मेडिकल यूज की अनुमति है। कुछ देशों में ड्रग्स और योग के इस कॉम्बिनेशन को खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें मेडिसिन की तरह सॉफ्ट ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि योग में ड्रग्स की कोई जगह नहीं है।
टैन्ट्रम योगा
तनाव दूर करने के लिए प्रैक्टिसनर्स को खूब चीखने-चिल्लाने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा डांस, म्यूजिक का भी सहारा लिया जाता है।
डॉग योग या डोगा:
है ना मजेदार, सुनने में तो बड़ा ही मजेदार लग रहा है डोगा, कुत्ता इंसान का सबसे वफादार जानवर होता है और योग के लिए कुत्ते की बॉडी भी बिल्कुल फिट मानी जाती है। डोगा में इंसान और कुत्ते साथ-साथ योग करते हैं। इससे हार्ट प्रॉब्लम्स और तनाव को दूर करने में मदद मिलती है।
एक्वाइन योगा
डोगा के बारे में तो सुन ही चुके हैं। इसी तरह कई योगा ट्रेनिंग सेंटर्स में घोड़े के साथ योगाभ्यास कराया जाता है। घो़ड़े के साथ ध्यान करना और बॉडी बैलेंस बनाना अत्यधिक कठिन काम होता है।
योग रेव्स
ये एक अलग तरह का योगा है, इसमें क्लासेस की शुरूआत संगीत के साथ ध्यान से होती है और फिर धीरे-धीरे संगीत तेज होता जाता है और लोग बिना शराब-ड्रग्स के मदमस्त होते जाते हैं। यह क्लब जाने वाले आदी लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है पर यहां शराब-ड्रग्स नहीं मिलेगी!
ममी एंड मी योगा
ममी ऐंड मी योग से मां और बच्चे का लगाव और मजबूत होता है। इस योगाभ्यास से बच्चों को सोने में भी मदद मिलती है क्योंकि इसमें मां की गोद जैसे एहसास देने वाले मूवमेंट्स किए जाते हैं।
रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें