एक खास तकनीक से बना क्रिप्टो करेंसी का स्मारक
यूरोपीय देश स्लावेनिया ने दावा किया है कि उसने दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो करेंसी स्मारक बना कर प्रस्तुत किया है।
ब्लाकचेन क्रिप्टो करेंसी या बिटक्वाइन लेनदेन का सार्वजनिक रिकॉर्ड है। ब्लॉक चेन सभी बिटक्वाइन उनयोगकर्ताओं के बीच साझा किए जाते हैं। ये बिटक्वाइन लेनदेन के स्थायित्व को सत्यापित करने और दो बार खर्च को रोकने के लिए उपयोग में लाये जाते हैं।
सबसे बड़ा स्मारक
इसी ब्लॉक चेन को प्रदर्शित करता हुआ एक स्मारक स्लोवेनिया में बनाया है। जिसके बारे में यहां के अधिकारियों का कहना है कि ये इस तकनीक का अपने आप में पहला स्मारक है। ये स्मारक सात मीटर के घेरे में बना है और इसका वजन करीब तीन टन बताया जा रहा है।
इस शहर में बनेगा
इस बारे में जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों ने बताया है कि ये स्मारक देश की राजधानी लुबजाना से 20 किलोमीटर दूर करंज शहर में बना है। इसका अनावरण मंगलवार को किया गया। करंज स्लावेनिया का चौथा सबसे बड़ा शहर है।