Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Optical Illusion: क्या तस्वीर में छिपे बेस बॉल ग्लव को 9 सेकंड में खोज सकते हैं आप

    क्या आपने कभी ऑप्टिकल इल्यूजन हल किया है? अगर नहीं किया तो एक बार इसे सॉल्व करने का ट्राई जरूर करें इससे आपको काफी मजा आएगा। आप अगर चाहें तो इसकी रोज प्रैक्टिस कर सकते हैं जिससे आपकी ऑब्जरवेशन स्किल्स बेहतर होने लगती हैं। तो चलिए देखते हैं कि क्या है आज के ऑप्टिकल इल्यूजन का चैलेंज जिसे आपको 9 सेकंड में सॉल्व करना है।

    By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Mon, 10 Jun 2024 06:35 PM (IST)
    Hero Image
    क्या बेस बॉल ग्लव ढूंढ़ सकते है आप (Picture Courtesy: IDS.Org)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन हल करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आपके दिमाग को रोजमर्रा के एक ही जैसे काम से ब्रेक मिलता है और वह रिफ्रेश होता है। इसलिए इसे सॉल्व करना काफी फायदेमंद होता है। आप चाहें, तो इसे अपने खाली टाइम में सॉल्व कर सकते हैं, जिससे आपका टाइम पास भी होगा और आपका मनोरंजन भी। इतना ही नहीं, ऑप्टिकल इल्यूजन आपकी रिजनिंग स्किल्स और ऑब्जरवेशन स्किल्स को भी बेहतर बनाता है। इसमें छिपी चीज को खोजने के लिए एक ही जगह नजर गड़ाए रहने से आपका फोकस भी बढ़ता और आप चीजों पर बेहतर तरीके से ध्यान लगा पाते हैं। इसलिए हम आपके लिए आज एक बेहद मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन लाए हैं, जिसे हल करने में आपको काफी मजा आएगा। आइए जानें क्या है आज का चैलेंज।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है आज का चैलेंज?

    अगर आप आज का चैलेंज देखेंगे, तो आपके सामने एक तस्वीर रखी है, जिसमें कुछ बच्चे अपने पापा के लिए एक पोस्टर लेकर खड़े हैं, जिसमें वे अपने पापा के प्रति अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। रंग-बिरंगे कपड़ों में पोस्टर लिए ये बच्चे काफी खुश नजर आ रहे होंगे। उनके सामने उनके पापा खड़े हैं, जो इन्हें देखकर काफी खुश नजर आ रहे होंगे। लेकिन यहीं कहीं एक बेस बॉल ग्लव छिपा है, जिसे खोजना आपका आज का चैलेंज है। इसे खोजने के लिए आपको मात्र 9 सेकंड का समय मिलेगा। आइए देखें आप उसे खोज पाते हैं या नहीं।

    (Picture Courtesy: IDS.Org)

    क्या मिला आपको वह ग्लव?

    क्या आपको वह बेस बॉल ग्लव मिला? अगर आपने उसे खोज लिया है, तब तो बहुत अच्छी बात है, लेकिन अगर आपको वह नहीं मिला है, तो कोई बात नहीं, हम आपकी मदद कर देते हैं। अगर आप सबसे छोटे बच्चे, जो अपने पापा के पैरों से लिपटा हुआ है, उसे देखेंगे, तो उसकी टी-शर्ट पर बेस बॉल ग्लव बना है। आपके लिए हमने इसे मार्क भी कर दिया है।

    (Picture Courtesy: IDS.Org)