Watch Train Stunt Video: चलती ट्रेन पर स्टंट करना पड़ गया भारी, दे गया जिंदगी भर की सीख
Train Stunt Video चलती ट्रेन पर स्टंट करने का वीडियो आपने कई बार देखा है। एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
Train Stunt Video: चलती ट्रेन पर स्टंट करने का वीडियो आपने कई बार देखा है। एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन पर स्टंट करने की कोशिश करता है। लेकिन होता है उसकी उम्मीद से बिल्कुल उलट। यह घटना उसके लिए जीवन भर की सीख देने वाला है।
दरअसल एक शख्स चलती हुई ट्रेन से नीचे उतरने की कोशिश करता है। ट्रेन की स्पीड तेज है और वह शख्स दरवाजे के पास सीढ़ियों से नीचे उतर रहा है। तभी कोई दूसरा व्यक्ति उसका वीडियो बना रहा होता है। वह शख्स जैसे ही चलती ट्रेन से अपना पैर नीचे रखता है, नीचे पड़े पत्थरों पर उसका पैर असंतुलित होता है और वह नीचे गिर जाता है। तभी ट्रेन से लोगों के चीखने की आवाजें आती हैं।
वह ट्रेन से नीचे पटरियों के पास गिर जाता है और ट्रेन तेजी से आगे बढ़ती जाती है। उसकी किस्मत अच्छी थी कि वह ट्रेन के पहियों के नीचे नहीं आया, वरना आज उसके परिवार के लिए जीवन भर का दुख सहन करना होता। संभवत: उस युवक को अपने किए गए गलती का एहसास हुआ होगा, जो अब यह उसके लिए जीवन भर की सीख है।
वीडियो देखें:
चलती हुई ट्रेन से उतरना- चढ़ना जानलेवा है, इन्हें देखिए स्टंट के चक्कर में अपनी जान से हाथ धो बैठते लेकिन हर बार किस्मत इनके साथ नहीं होगी।
कृपया ऐसा ना करें और दूसरों को भी ना करने दे, जीवन अमूल्य है स्टंट के चक्कर में अपनी जिंदगी को दांव पर ना लगाएं!! pic.twitter.com/tpyaAYJPNM — Ministry of Railways (@RailMinIndia) February 18, 2020
यह वीडियो रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर पेज पर लोगों को जागरूक करने के लिए शेयर किया है। साथ ही लिखा है कि चलती हुई ट्रेन से उतरना-चढ़ना जानलेवा है, इन्हें देखिए स्टंट के चक्कर में अपनी जान से हाथ धो बैठते, लेकिन हर बार किस्मत इनके साथ नहीं होगी।
रेल मंत्रालय ने लोगों से अनुरोध किया है कि कृपया ऐसा ना करें और दूसरों को भी ना करने दे, जीवन अमूल्य है, स्टंट के चक्कर में अपनी जिंदगी को दांव पर ना लगाएं।
रेल मंत्रालय ने इस वीडियो को आज दोपहर 12:14 बजे शेयर किया था, जिसे अब तक 40 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को 1800 से अधिक बार रिट्वीट किया गया है और 4400 से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।