Move to Jagran APP

अनाथ बच्चों के लिए मसीहा है Pastor Lee, 1600 बच्चों को ले चुके हैं गोद

Pastor Lee कहते हैं कि अति आधुनिक चीजों का इस्तेमाल किया गया है। जब कोई महिला बाक्स में बच्चे को रखती है तो अलार्म बजने लगता है। उस समय अटेंडर आकर बच्चे को ले जाता है। खुद Pastor Lee भी इस कार्य में जुटे रहते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 02:06 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 04:55 PM (IST)
अनाथ बच्चों के लिए मसीहा है Pastor Lee, 1600 बच्चों को ले चुके हैं गोद
सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी। यह वीडियो दक्षिण कोरिया का है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक घर की दीवार में बॉक्स बना हुआ है। यह बॉक्स अनाथ बच्चों के लिए बनाई गई है। महिलाएं समाज के डर से अनचाहे नवजात बच्चे को बॉक्स में छोड़ जाती हैं।  Pastor Lee इस शुभ काम को अंजाम दे रहे हैं। इस बारे में Pastor Lee  कहते हैं कि एक बार जब वे अपनी संतान के इलाज हेतु हॉस्पिटल गया था। उस समय उन्हें हॉस्पिटल में कई अनाथ बच्चे दिखा।

loksabha election banner

तभी मुझे यह अहसास हुआ कि अनाथ बच्चों के लिए कुछ करना चाहिए। इसके लिए घर की दीवार (बाहरी) पर बॉक्स बनवाकर एक साइन बोर्ड लगा दिया गया है। Pastor Lee कहते हैं कि अति आधुनिक चीजों का इस्तेमाल किया गया है। जब कोई महिला बाक्स में बच्चे को रखती है, तो अलार्म बजने लगता है। उस समय अटेंडर आकर बच्चे को ले जाता है। खुद Pastor Lee भी इस कार्य में जुटे रहते हैं और अलार्म बजने के बाद बच्चे को ले जाते हैं। इस क्रम में अब तक 1600 बच्चों को गोद लिया जा चुका है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग Pastor Lee की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को Nas Daily ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में खबर लिखे जाने तक 5 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने पसंद किया है और कुछ लोगों ने कमेंट कर Pastor Lee की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने इसे पुराना वीडियो बताया है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट अर्नाल्ड से ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.