जब आरंगुटान ने की इंसान की ऐसी नकल, वीडियो देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे
इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि दो आरंगुटान ऑफिस जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वे बाथरूम में नहा रहे हैं।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि दो आरंगुटान ऑफिस जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वे बाथरूम में नहा रहे हैं। वीडियो इतना फनी है कि इसमें साफ़ देखा जा सकता है कि दोनों दूसरे कमरे से आते हैं।
It’s Monday and time to get ready for the office. pic.twitter.com/EKsCpSsW2k
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 13, 2020
इसके बाद दोनों पहने कपड़े उतारकर बाथरूम में जाने लगते हैं। इस दौरान एक आरंगुटान गेट पर खड़ा होकर कुछ संदेश देता है। मानो वह कहना चाहता है कि जल्दी से नाश्ता तैयार रखो, मैं अभी गया और अभी शॉवर लेकर आया।
इसके बाद वे बाथरूम में जाकर शॉवर की टोटी को घुमाकर नहाने लगते हैं। फिर साबुन लगाकर एक दूसरे को बता रहे हैं कि इस तरह नहाने से ताजगी मिलती है। इस क्रम में वह एक दूसरे की पीठ की मालिश भी करते हैं। वीडियो इतना मजेदार है कि आप इसे बार बार देखना पसंद करेंगे।
इस वीडियो को सुशांत नंदा ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- आज सोमवार है और अब ऑफिस के लिए तैयार होने का समय है।
वीडियो को 15 हजार लोग देख चुके हैं
सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 15 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और एक हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 100 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने दोनों आरंगुटान की जमकर तारीफ की है।
एक यूजर ने लिखा है-इंसानी वंशज स्नानध्यान
एक यूजर मनीष ने लिखा है-सुन्दर अति सुंदर। एक अन्य यूजर कुशल ने लिखा है- गजब। एक अन्य यूजर रंजीत ने लिखा है- इंसानी वंशज स्नानध्यान।