Optical Illusion: आपके पास भी है तेज दिमाग और पारखी नजर, तो 7 सेकंड में ढूंढें तस्वीर में छिपा फ्रेंच फ्राइज
Optical Illusion आज के ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको तस्वीर में छिपे फ्रेंच फ्राइज को ढूंढना है। इसके लिए आपके पास महज 7 सेकंड का समय है। तो अगर आपके पास भी बाज सी तेज नजर हैं तो अपना चैलेंज पूरा करें।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन एक तरह की ऐसी माइंड एक्टिविटी है, जो खासतौर पर दिमाग और आंखों को भ्रमित करने के लिए बनाई जाती है। लोग अक्सर दिमागी कसरत के लिए ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व करते हैं। सोशल मीडिया पर कई तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन आसानी से मिल जाते हैं, जिनमें फिजिकल, फिजियोलॉजिकल और कॉग्निटिव इल्यूजन शामिल हैं। यह दिमाग का परीक्षण करने का एक बेहतरीन जरिया है, जिसे बच्चों से लेकर बड़े तक सभी काफी पंसद करते हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन न सिर्फ आपके सोचने की क्षमता बढ़ाता है,बल्कि आपकी याद्दाश्त को भी तेज करता है। तो अगर आप भी ऑप्टिकल इल्यूजन के शौकीन हैं और अक्सर दिमागी कसरत के लिए इसे सॉल्व करते रहते हैं, तो आप हम आपके लिए एक और नया चैलेंज लेकर आए हैं।
तस्वीर में छिपे फ्रेंच फ्राइज खोंजें
ऊपर नजर आ रही इस तस्वीर को ब्राइट साइड द्वारा डिजाइन किया गया है। इस इल्यूजन को बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी के लिए तैयार किया गया है। इस तस्वीर में आपको अलग-अलग तरह के कई सारे ऑब्जेक्ट्स नजर आ रहे होंगे। इन चीजों के बीच में कहीं फ्रेंच फ्राइज छिपे हुए है। आपको तस्वीर में छिपे इसी फ्रेंच फ्राइज को खोजना है।
7 सेकंड में पूरा करें चैलेंज
इस तस्वीर में ढेर सारी चीजों के बीच फ्रेंच फ्राइज को ढूंढना काफी मुश्किल है। इस तस्वीर को बनाने वालों का दावा है कि अब तक सिर्फ 2% लोग ही इस इल्यूजन को सॉल्व कर पाएं हैं। तो अगर आप भी खुद को जीनियस मानते हैं, तो 7 सेकंड में इस तस्वीर छिपे फ्रेंच फ्राइज को ढूंढ कर निकालें। आपका आज का चैलेंज दिए गए समय में चेरी को खोज निकालना है।
ऐसे सॉल्व करें इल्यूजन
तस्वीर में छिपे फ्रेंच फ्राइज को ढूंढने में कई लोग नाकाम हो चुके हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसे सुलझाना नामुमकिन है। आपको बस अपनी तेज नजरों का इस्तेमाल करना होगा। तो अगर आपने दिए गए समय में फ्रेंच फ्राइज खोज लिए हैं, तो बधाई हो। लेकिन अगर आप इसे खोजने में नाकाम रहे हैं, तो नीचे दी गई तस्वीर से मदद से सकते हैं।
Picture Courtesy: Bright Side