Optical Illusion: पत्तों के बीच छिपी है एक छोटी-सी चिड़िया, 5 सेकंड में ढूंढ पाएंगे आप?
Optical Illusion आज के ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको एक तस्वीर में एक पेड़ और कुछ पत्ते नजर आ रहे होंगे। लेकिन ध्यान में देखेंगे तो इसमें एक चिड़िया नजर आएगी। आपका आज का चैलेंज का तस्वीर में छिपी इस चिड़िया को 5 सेकंड में ढूंढना है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: सेहत के साथ-साथ इन दिनों लोग अपने दिमाग का भी खास ख्याल रख रहे हैं। यही वजह है कि अपनी डाइट में दिमाग तेज करने वाले फूड आइटम्स को शामिल करने के साथ ही लोग दिमागी कसरत भी करते हैं। माइंड को शार्प और एक्टिव बनाने के लिए दिमागी कसरत एक बढ़िया विकल्प है। इसके लिए सोशल मीडिया पर कई तरह की माइंड एक्टिविटीज मौजूद है। ऑप्टिकल इल्यूजन इन्हीं माइंड एक्टिविटीज में से एक है, जिन्हें बच्चों से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन न सिर्फ आप के दिमाग को तेज करता है, बल्कि याददाश्त मजबूत करने के साथ ही आपके सोचने की क्षमता भी बढ़ाता है।
ऑप्टिकल इल्यूजन को आमतौर पर आंखों और दिमाग को भ्रमित करने के लिए बनाया जाता है। इसे इतनी बखूबी से डिजाइन किया जाता है कि देखने वाले का सिर चकरा जाता है। अगर आप ऑप्टिकल इल्यूजन के शौकीन हैं, तो आज हम आपके लिए एक और नई चुनौती लेकर आए हैं।
तस्वीर में छिपी चिड़िया खोजें
आज के इस चैलेंज के तहत आपको तस्वीर में छिपी एक चिड़िया ढूंढ निकालनी है। ऊपर नजर आ रही इस तस्वीर में आपको एक पेड़ और इसमें लगे कुछ पत्ते नजर आ रहे होंगे। लेकिन अगर आप ध्यान लगाकर इस तस्वीर को देखेंगे, तो आपको पत्तों की बीच की चिड़िया छिपी नजर आएगी, जिसे आप को ढूंढना है।
5 सेकंड में ढूंढें तस्वीर में छिपी चिड़िया
दिखने में बेहद आसान सी लग रही इस तस्वीर में छिपी चिड़िया को ढूंढना इतना भी आसान नहीं है। इस तस्वीर को बनाने वालों का दावा है कि अब तक सिर्फ 97% लोग ही इस चैलेंज को पूरा कर पाए हैं। तो अगर आप भी खुद को जीनियस मानते हैं और आपके पास भी तेज दिमाग और पारखी नजरें हैं, तो 5 सेकंड में तस्वीर में छिपी चिड़िया ढूंढ निकालें। आपका आज का चैलेंज इसी चिड़िया को खोजना है।
ऐसे पूरा करें चैलेंज
पेड़ों के बीच छिपी इस चिड़िया को ढूंढना भले ही मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं है। आपको बस एकाग्र मन के साथ अपनी तेज नजरों का इस्तेमाल करना होगा। लेकिन अगर अभी तक आपको तस्वीर में चिड़िया दिखाई नहीं दी है, तो हम आपकी इसमें मदद करते हैं। तस्वीर के बीचों-बीच अगर पत्तों को आप ध्यान से देखेंगे तो आपको एक लंबा सा पत्ता नजर आएगा। दरअसल, यह पता चिड़िया की पूंछ है, जो पेड़ में पत्तों की भी छिपी हुई है। अगर अभी भी आपको चिड़िया नजर नहीं आई है, तो नीचे दी हुई तस्वीर देख सकते हैं।
Picture Courtesy:Pinterest