Move to Jagran APP

Optical Illusion: जानवरों के इस झुंड में छिपा है ज़ेबरा, 8 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं आप?

Optical Illusion ऑप्टिकल इल्यूजन मजेदार होने के साथ-साथ फायदेमंद भी है। जी हां इसे सॉल्व करने से दिमाग की क्रिएटिविटी और सोचने की क्षमता बढ़ती है। तो चलिए जानते हैं कि आज के ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज में क्या है।

By Ritu ShawEdited By: Ritu ShawPublished: Sun, 21 May 2023 01:35 PM (IST)Updated: Sun, 21 May 2023 01:35 PM (IST)
Optical Illusion: जानवरों के इस झुंड में छिपा है ज़ेबरा, 8 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं आप?
जानवरों के इस झुंड में छिपा है ज़ेबरा

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: इल्यूजन एक लैटिन शब्द इल्यूडेरे से लिया गया है, जिसका मतलब मजाक या छल करना होता है। ऐसे ही इल्यूजन को पिक्चर्स का रूप देकर क्रिएट किया जाता है ऑप्टिकल इल्यूजन, जिसे सॉल्व करने में काफी मजा आता है। हालांकि, ऑप्टिकल इल्यूजन मजेदार होने के साथ-साथ फायदेमंद भी है। जी हां, इसे सॉल्व करने से दिमाग की क्रिएटिविटी और सोचने की क्षमता बढ़ती है।

loksabha election banner

बता दें कि, न्यूरोसाइंटिस्ट्स ने ऑप्टिकल इल्यूजन पिक्चर्स का इस्तेमाल यह अध्ययन करने के लिए किया है कि दिमाग वास्तविकता की धारणा कैसे बनाता है। जो व्यक्ति नियमित रूप से ऑप्टिकल इल्यूजन को सॉल्व करने का अभ्यास करते हैं, वो दूसरों की तुलना में बेहतर सोच पाने की क्षमता रखते हैं और समस्या-सुलझाने की उनकी कुशलता बेहतर होती है। तो चलिए जानते हैं कि आज के ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज में क्या है।

अगर आप यहां नए आए हैं, तो आप भी इस चैलेंज का हिस्सा बनें और मजे लें। चलिए देखते आज का चैलेंज।

नीचे एक तस्वीर दी गई है, जिसमें जंगली जानवरों का एक झुंड देखने को मिल रहा है। इस झुंड के बीच एक ज़ेबरा छिपा हुआ है, जिसका आपको पता लगाना है। गेम के नियम के तहत चैलेंज को एक निर्धारित समय सीमा के अंदर ही पूरा करना है। इसके लिए आपको 8 सेकेंड के अंदर ढूंढ निकालना है।

ऊपर साझा की गई तस्वीर लक्जमबर्ग के फोटोग्राफर इंगो गेरलाच ने केन्या के मसाई मारा नेशनल रिजर्व की यात्रा के दौरान ली थी। दिमाग चकरा देने वाला इस चैलेंज को अब तक बहुत कम ही लोग पूरा कर सके हैं। क्या ज़ेबरा नजर आया? अगर नहीं तो अपने दिमाग को फोकस करें और तस्वीर को एक बार फिर गौर से देखें।

जल्दी करें समय भाग रहा है।

8..7..6..5..4..3..2..1

आपका समय पूरा हुआ।

क्या आपको ज़ेबरा नजर आया? अगर आपने 8 सेकेंड के अंदर इसे ढूंढ निकाला है, तो बधाई हो!

लेकिन जो लोग ऐसा नहीं कर सके हैं, वे निराश न हों। हम आपके लिए अगली बार एक नया चैलेंज लेकर आएंगे। तब तक के लिए आपको आज के जवाब के साथ छोड़ जाते हैं।

Source: Ingo Gerlach


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.