Move to Jagran APP

Optical Illusion: चेक करना चाहते हैं दिमाग और नजरों के बीच का तालमेल, तो 6 सेकेंड में पूरा करें यह चैलेंज

Optical Illusion ऑप्टिकल इल्यूजन तेजी से पसंद किया जाने वाला ऑनलाइन चालेंज गेम बनता जा रहा है। लोग इसे काफी शौक से सॉल्व करते हैं। अगर आपने पहले कभी इसे हल नहीं किया है तो यहां खुद को आजमाएं।

By Ritu ShawEdited By: Ritu ShawPublished: Thu, 08 Jun 2023 01:20 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jun 2023 01:20 PM (IST)
Optical Illusion: चेक करना चाहते हैं दिमाग और नजरों के बीच का तालमेल, तो 6 सेकेंड में पूरा करें यह चैलेंज
6 सेकेंड में ढूंढनकर दिखाएं तस्वीर में छिपी गुड़िया

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: अगर आप अपने खाली समय को कुछ इस तरह से इस्तेमाल करना चाहते हैं कि मनोरंजन के साथ आपका फायदा भी हो, तो ऑप्टिकल इल्यूजन इसके लिए एक बेहतरीन उपाय है। आजकल ऑनलाइन वर्ल्ड में ऑप्टिकल इल्यूजन काफी पॉपुलर भी हो रहा है, जहां लोग अपनी बुद्धि और नजरों की क्षमता को टेस्ट करते हैं, साथ ही यह मजेदार भी है, तो बच्चे भी इसे हल कर सकते हैं। कई अध्ययनों में भी ऑप्टिकल इल्यूजन को दिमाग और नजरों के लिए फायदेमंद पाया गया है।

loksabha election banner

ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब क्या है?

जैसा कि नाम से ही मालूम पड़ रहा है ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजरों को भ्रमित करने वाला। इल्यूजन शब्द को लैटिन वर्ड इल्यूडेरे से लिया गया है, जिसका मतलब है छल करना है जबकि ऑप्टिकल तस्वीर के लिए दर्शाया गया है। हालांकि, यह गेम जितना आसान नजर आता है असल उतना होता नहीं है। दरअसल, ऑप्टिकल इल्यूजन के भी कुछ नियम है, जिसके तहत आपको इस चैलेंज को पूरा करना होता और वो नियम है समय सीमा। एक निर्धारित समय सीमा के अंदर ही आपको तस्वीर से जुड़े चैलेंज को पूरा करना होता है। तो क्या आप आज के चैलेंज के लिए तैयार हैं? चलिए जानते हैं कि आज के ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज में आपके लिए क्या है।

नीचे एक तस्वीर दी गई है, जिसमें कुछ पेंगुइन्स देखे जा सकते हैं। इन पेंगुइन्स के बीच एक गुड़िया छिपी बैठी है, जिसे आपको 6 सेकेंड्स के अंदर ढूंढ निकालना है। तो सोच क्या रहे हैं, दिमाग और नजरों का तालमेल बनाने का समय आ गया है। आपका समय शुरू होता है।

तस्वीर को बहुत ध्यान से देखें आपको इसमें छिपी गुड़िया जरूर नजर आ जाएगी।

क्या आपको गुड़िया दिखी?

जल्दी करें समय तेजी से भाग रहा है...

6..5..4..3..2..1

आपका समय यहीं समाप्त होता है। तो क्या आप पेंगुइन्स के बीच छिपी गुड़िया को ढूंढ पाए?

अगर आपने 6 सेकेंड्स में डॉल को ढूंढ निकाला है, तो बधाई हो!

वहीं, जो लोग इस बार चैलेंज पूरा नहीं कर सके हैं, वे परेशान न हों। हम आपके लिए अगली बार एक नई तस्वीर और एक नया चैलेंज लाएंगे। तब तक के लिए देखें आज का जवाब।

स्त्रोत: Pintrest


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.