नए साल के मौके पर बंदर ने मदिरापान कर यूं मचाया उत्पात, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
वीडियो देख ऐसा लगता है कि बंदरों को शराब पसंद आई है। इसके लिए वह इंसानों की स्टाइल में जाम पर जाम लगा रहा है। शराब के सेवन के बाद क्या स्थिति रहती है। इससे तो आप सभी वाकिफ होंगे। लोग नशे में अजीबोगरीब हरकत करने लगते हैं।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में बंदरों की एक समूह ने दारुबाज इंसानों की तरह हरकत की है। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और बंदर की तारीफ भी कर रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो बंदर एक साथ बैठकर मदिरापान यानी शराब का सेवन कर रहे हैं।
Celebrations on new year eve😀😀
(Just for fun) pic.twitter.com/bHaJH1cyn7— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) January 2, 2022
वीडियो देख ऐसा लगता है कि बंदरों को शराब पसंद आई है। इसके लिए वह इंसानों की स्टाइल में जाम पर जाम लगा रहा है। शराब के सेवन के बाद क्या स्थिति रहती है। इससे तो आप सभी वाकिफ होंगे। लोग नशे में अजीबोगरीब हरकत करने लगते हैं। बंदर कहां पीछे रहने वाला था। जब बंदर को नशा चढ़ी, तो वह भी अजीबोगरीब हरकत करने लगा।
पहले दृश्य में तो बंदर को मदमस्त होकर झूमता देखा जा रहा है। इसके बाद की हरकत शुरू होती है। थोड़ी देर झूमने के बाद बंदर दो पैरों पर खड़े होकर सड़क पर चलने की कोशिश करने लगता है। मानो वह इंसानों की नकल कर रहा है। इसी क्रम में वह कई लड़खड़ाता है। इसके बावजूद वह ज़िद कर दो पैरों पर चलता रहता है। यह दृश्य बेहद हास्यास्पद है। वहीं, बंदरों की समूह शराबी बंदर की हरकत देखते रहते हैं। जबकि, शराबी बंदर को जरा भी गम नहीं है कि वह किस तरह की हरकत कर रहा है।
इस वीडियो को सुशांत नंदा ने शेयर की है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को तकरीबन 6 हजार बार देखा गया है और 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट कर बंदर और लड़ककी की तारीफ की है।
Image Credit: IFS Sushant Nanda