Move to Jagran APP

बार में शराबी वृद्ध व्यक्ति ने की ऐसी लड़ाई, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएगी

इस वीडियो को made me smile ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-जब दो वरिष्ठ शराबी एक दूसरे को रास्ता देने की कोशिश करता है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 15 हजार से अधिक बार देखा गया है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Mon, 06 Jun 2022 03:36 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jun 2022 03:36 PM (IST)
बार में शराबी वृद्ध व्यक्ति ने की ऐसी लड़ाई, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएगी
बार में शराबी वृद्ध व्यक्ति ने की ऐसी लड़ाई, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएगी

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में शराबी व्यक्ति की हरकत देखने लायक है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि शराब पीने के बाद व्यक्ति बहक जाता है। उसे किसी चीज़ की परवाह नहीं होती है। वह अपनी धुन में आगे बढ़ता रहता है और अगर किसी से मुलाकात होती है, तो उसका हालचाल लेना नहीं भूलता है। फिर चाहे मिलने वाला इंसान या जानवर हो।

loksabha election banner

कुछ ऐसा ही नजारा वीडियो में देखने को मिल रहा है। जब एक वृद्ध व्यक्ति गेट से बाहर आने के लिए हमशक्ल से लड़ाई करने लगता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि व्यक्ति शराब पीने के बाद गेट से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, शराबी वृद्ध व्यक्ति जिसे गेट समझ रहा है। वह दर्पण है, जो बार में लगाए जाते हैं। आसपास कई लड़कियां अपने में मग्न रहती हैं।

वहीं, व्यक्ति दर्पण में हमशक्ल को अनजान समझ बैठता है और उसे रास्ते से हटने की इशारा करता है। हालांकि, समानांतर प्रतिबिंब बनने के चलते व्यक्ति को इंटेंस रिप्लाई मिलता है। यह देख शराबी व्यक्ति गुस्से में आ जाता है, लेकिन गुस्से में वह शीशे पर प्रहार नहीं करता है, बल्कि फिर से प्रतिबिंब को समझाता है। उसे निकलना है। इसके बावजूद वह साइड नहीं देता है। फिर वृद्ध शराबी व्यक्ति हाथों से इशारा कर समझाने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन बात नहीं बनती है। तब जाकर अंत में हारकर शराबी व्यक्ति दूसरी ओर से बाहर निकल जाता है। दृश्य बेहद हास्यास्पद है।

इस वीडियो को made me smile ने शेयर किया है

इस वीडियो को made me smile ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-जब दो वरिष्ठ शराबी एक दूसरे को रास्ता देने की कोशिश करता है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 15 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 500 लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा है-सेम कंडीशन पाकिस्तान में है।

Image Credit: made me smile


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.