वृद्ध व्यक्ति को बकरे से पंगा लेना पड़ा मंहगा, बाल-बाल बची जान
यह वीडियो किसी गांव का है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी गांव में एक वृद्ध व्यक्ति बकरा पाल रखा है। व्यक्ति अन्य दिनों की तरह बकरे को रस्सी खोलकर आजाद करता है। तभी बकरा वृद्ध व्यक्ति को डराने की कोशिश करता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में वृद्ध व्यक्ति ने बुढ़ापे में जिस अंदाज में अपनी ताकत का जोर अजमाइस किया है। वह वृद्ध व्यक्ति की सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं है। यह वीडियो किसी गांव का है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी गांव में एक वृद्ध व्यक्ति बकरा पाल रखा है। व्यक्ति अन्य दिनों की तरह बकरे को रस्सी खोलकर आजाद करता है। तभी बकरा वृद्ध व्यक्ति को डराने की कोशिश करता है।
वैक्सीन लगवाने के बाद आप कोरोना का इस तरह सीना तानकर मुकाबला कर सकते हो!!
अपना नम्बर आने पर वैक्सीन अवश्य लगवायें!!!@narendramodi @ipskabra@rupin1992 @Sanjay97odishapic.twitter.com/wvde5eXxkK— Shri K. Sharma. (@shrikrishanmtr) May 9, 2021
यह देख वृद्ध व्यक्ति भी जोश में आ जाता है और बकरे को अपनी ताकत दिखाने के लिए कहता है। बकरा भी आवेग में आ जाता है और दो-दो हाथ के लिए तैयार हो जाता है। इसके बाद बकरा अपने स्वभाव अनुरूप पीछे जाकर आगे बढ़ता है और वृद्ध व्यक्ति पर हमला बोल देता है। वृद्ध व्यक्ति बकरे को इशारे में कहता है कि दम दिखाओ। इसके बाद बकरा और आवेग में आकर व्यक्ति को धक्का मारकर गिरा देता है।
फिर भी वृद्ध व्यक्ति उठ खड़ा हो जाता है और बकरे को कहता है। अब फिर से मारकर दिखाओ। तभी बकरा जोर से अपनी सींग से मारता है और वृद्ध व्यक्ति को दूर फेंक देता है। इसके बावजूद वृद्ध व्यक्ति हार नहीं मानता है। सोशल मीडिया पर लोग वृद्ध व्यक्ति के जोर अजमाइस की तुलना कोरोना वैक्सीन से करने लगे हैं।
इस वीडियो को श्री के शर्मा ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी श्री के शर्मा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से रीट्वीट किया है। इसके कैप्शन में लिखा है- वैक्सीन लगवाने के बाद आप कोरोना का इस तरह सीना तानकर मुकाबला कर सकते हो!!अपना नम्बर आने पर वैक्सीन अवश्य लगवायें!!!। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 2 हजार बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद कर रीट्वीट किया है। कई लोगों ने कंमेटस भी किए हैं।
Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट श्री के शर्मा से ली गई है।