घर पर खाने के एवज में फ्रेंड ने भेज दिया 68,700 का बिल, सिर चकराया
इटली की रहने वाली एक महिला ने अपनी एक पुरानी फ्रेंड को उसके परिवार से मिलने की इच्छा जताई। उसने अपने फ्रेंड के यहां पांच दिन रहने की योजना बनाई।
कई बार हम गर्मी की छुट्टियों में जब दूसरे शहर में घूमने जाते हैं तो सोचते हैं कि किसी दोस्त या रिश्तेदार के यहां रुक जाएं ताकि बाहर के खाने और ठहरने पर खर्च कम हो। साथ ही हेल्दी खाना मिलेगा और शहर के उन जगहों के बारे में जानकारी भी मिल जाएगी, जहां घूमा जा सकता है।
ऐसा ही कुछ सोचकर इटली की रहने वाली एक महिला ने अपनी एक पुरानी फ्रेंड को उसके परिवार से मिलने की इच्छा जताई। उसने अपने फ्रेंड के यहां पांच दिन रहने की योजना बनाई। उसने अपनी फ्रेंड को बताया कि वो, उसका पति और दो बच्चे आएंगे।
उस महिला की फ्रेंड दक्षिणी इटली में रहती है। फ्रेंड के घर जाने से एक दिन पहले महिला ने उससे आने-जाने और वहां रुकने की योजना के बारे में पूछा। इस पर उसकी फ्रेंड ने उसे पांच दिन रुकने के दौरान खाने-पीने पर होने वाले खर्च के तौर पर 68,700 रुपये का बिल भेज दिया।
उसके इस बर्ताव से वह महिला चौंक गई। उस महिला ने सोशल मीडिया पर अपने साथ उस फ्रेंड के बर्ताव को साझा किया। उसने लिखा है कि वह अपने फ्रेंड के बर्ताव से दुखी है। यह बेहद ही असंवेदनशील और व्यावसायिक रवैया है। एक फ्रेंड से ऐसी उम्मीद नहीं थी, वास्तविकता ये है कि हम इतनी बड़ी राशि का भुगतान भी नहीं कर सकते हैं।
उसने आगे लिखा है कि उसे खाने के बिल का भुगतान अपने फ्रेंड के साथ मिलकर करने में खुशी है, वो भी मुफ्त में नहीं रहना चाहती लेकिन...।