कुत्तो के साथ सोने के लिए पति को छोड़ा
जानवरों से लगाव होना एक आम बात है। इसी लगाव के चलते लोग घरों में जानवरों को पालते हैं। लेकिन अगर यह लगाव इतना बढ़ जाये कि हमारी निजी जिंदगी को प्रभावित करने लगे तो जिंदगी नरक होना तय है। बेंगलुरु में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला। यहां एक
जानवरों से लगाव होना एक आम बात है। इसी लगाव के चलते लोग घरों में जानवरों को पालते हैं। लेकिन अगर यह लगाव इतना बढ़ जाये कि हमारी निजी जिंदगी को प्रभावित करने लगे तो जिंदगी नरक होना तय है।
बेंगलुरु में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला। यहां एक पत्नी ने अपने पालतू कुत्तों के लगाव के चलते अपने पति को ही छोड़ दिया।
सूत्रों के अनुसार जनवरी 2014 में वैवाहिक बंधन में बंधा यह जोड़ा आई टी सेक्टर में नौकरी करता है। शादी के एक हफ्ते बाद जब पत्नी मायके गयी तो अपने साथ दो पालतू कुत्तों को ससुराल में ही ले आयी। ये कुत्ते सारे घर में घूमते रहते थे और रात को बेडरूम में ही सोने लगे। पति को यह बात पसंद नही आयी और उसने इसका विरोध किया। लेकिन पत्नी नही मानी और उसने पति को ही बेडरूम से बाहर सोने को कहा और कुत्तों को साथ लेकर वापस अपने मायके चली गयी।
महिला का कहना है कि अब ससुराल वापस तब ही जायेगी जब कुत्तों को भी उसके साथ रहने दिया जायेगा। फिलहाल मामला पुलिस में पहुंच गया है। पुलिस ने मामला महिला हेल्पलाइन को भेज दिया है।
कुत्ते से हुआ प्यार, कर ली शादी