Move to Jagran APP

पहाड़ी शेर सो गया सोफे के पीछे आैर 6 घंटे तक उसके जागने का इंतजार करती रही महिला

अब तक सुना था कि प्यार से इंसान तो क्या जानवर भी काबू में आ जाते हैं, पर इस महिला ने तो कर दिखाया जब केवल प्यार से उसने एक पहाड़ी शेर से अपने इशारे पर काम करवाया।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 06 Aug 2018 02:12 PM (IST)Updated: Mon, 06 Aug 2018 02:15 PM (IST)
पहाड़ी शेर सो गया सोफे के पीछे आैर 6 घंटे तक उसके जागने का इंतजार करती रही महिला
पहाड़ी शेर सो गया सोफे के पीछे आैर 6 घंटे तक उसके जागने का इंतजार करती रही महिला

घर में घुस आया शेर 

loksabha election banner

फाॅक्स न्यूज की एक खबर की माने तो अमेरिका के आेरेगन में रहने वाली महिला का सामना अपने ही घर एक पहाड़ी शेर से हो गया। ये महिला उस समय डर से कांप उठी जब उसने अपने घर में प्रवेश करते ही इस शेर को देखा। यह शेर उसके घर में थोड़ी बहुत देर तक नहीं बल्कि करीब 6 घंटे तक सोता रहा। इस महिला का नाम लौरेन टेलर बताया जा रहा है आैर ये घटना उसके साथ बीते माह 8 जुलाई को हुर्इ थी। 

डर कर छुप गया सोफे के पीछे 

जैसे ही शेर घर के अंदर घुसा उसका सामना लौरेन के हाउसमेट से हो गया। जिसकी चीख आैर जोर की आवाज के साथ दरवाजा बंद करके भागने में हुए शोर से शेर डर गया आैर सोफे के पीछे जा कर छुप गया। वहां लेटने के बाद उसे नींद आ गर्इ आैर वो सो गया। जब टेलर घर आर्इं तो पहले तो डर गर्इं पर फिर उन्होंने साहस करके उसे जगाने के लिए शोर किया, जिससे उसकी नींद टूट गर्इ। उसने टेलर की आंर देखा तो उन्होंने भी बड़े प्यार से शेर की आंखों में झांका आैर उसे सांत्वना दी। जिससे शेर सुरक्षित महसूस करते हुए सहज हो गया आैर फिर से सो गया। 

छह घंटे बाद खुली नींद 

इसके बाद वो छह घंटों तक के लिए नींद में डूब गया। इसके बाद जब वो उठा तो लौरेन ने फिर हिम्मत करते हुए संवाद स्थापित करना शुरू कर दिया क्योंकि अब काफी देर हो चुकी थी  आैर उन्हें लग रहा था कि अब शेर का वहां से चले जाना जरूरी है। सबसे बड़ी चुनौती ये थी कि उन्हें शेर को इस तरह बाहर निकालना था जिसे ना तो उसे ये अहसास को कि वे डरी हुर्इ हैं आैर ना ही शेर को डराना था। शुक्र था कि टेलर को जानवरों के साथ काम करने आैर उन्हें संभालने का अनुभव था इसलिए वो खुद को संभाले हुए थीं। 

एक ड्रम की ली मदद

शेर को घर से निकालने के लिए लौरने ने एक ड्रम की मदद ली। उसे समझााया कि उसे किस दिशा में आगे जाना है। इस तरह से वो पहनले उसे कमरे से बाहर लार्इं, फिर बैकयार्ड से होते हुए जंगल की दिशा में ले गर्इं। वहां से शेर आगे जंगल में चला गया। लौरेन को भरोसा है कि अब वो अपने इलाके में सुरक्षित होगा आैर लंबा जीवन व्यतीत करेगा। लौरे की पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रही है आैर लोग उनके साहस आैर समझदारी की प्रशंसा कर रहे हैं। 

Image courtesy Facebook


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.