व्यक्ति ने पेश की मानवता की मिशाल, वीडियो देख आपकी आंखें छलक उठेंगी
इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक वृद्ध व्यक्ति भूमिगत मेट्रो में सफर कर रहा है। उसके बदन पर कपड़े नहीं हैं और वह बिल्कुल असहाय है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी आंखें छलक उठेंगी। यह वीडियो मानवता की मिशाल को पेश करता है। इसमें एक व्यक्ति ने जो सम्मान वृद्ध और असहाय व्यक्ति के प्रति दिखाया है, वह काबिलेतारीफ है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक वृद्ध व्यक्ति भूमिगत मेट्रो में सफर कर रहा है। उसके बदन पर कपड़े नहीं हैं और वह बिल्कुल असहाय है।
“We make a living by what we get. We make a life by what we give.” pic.twitter.com/lFWblkzgMS
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) September 10, 2020
उसकी करुण भावना देखकर सब लोग हैरत में हैं, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आता है। तभी एक व्यक्ति आगे आता है और उस वृद्ध व्यक्ति की मदद करता है। इस दौरान व्यक्ति पहले अपनी टी-शर्ट निकालता है और फिर उसे वृद्ध व्यक्ति को पहनने के लिए देता है। हालांकि, वृद्ध व्यक्ति खुद से टी-शर्ट नहीं पहन पाता है। इसके बाद वह व्यक्ति खुद से मदद कर उस वृद्ध व्यक्ति को टी-शर्ट पहनाता है।
जब वृद्ध व्यक्ति टी-शर्ट पहन लेता है। तभी वह मददगार व्यक्ति एक टोपी लेकर आता है और वृद्ध व्यक्ति को पहनाता है। वृद्ध व्यक्ति टी-शर्ट और टोपी में जबरदस्त दिख रहा है। यह देख मेट्रो में सफर कर यात्रियों ने मदद करने वाले व्यक्ति की सराहना की।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 16 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और तकरीबन 2 हजार लोगों ने लाइक किया है और 200 से अधिक लोगों ने वीडियो को रीट्वीट किया है। जबकि कई लोगों ने कमेंट किए हैं, जिसमें उन्होंने व्यक्ति की जमकर तारीफ की है।
Image Courtesy:यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।