देखें मुंह में स्ट्रा रख कर कैसे बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
आप तो स्ट्रा एक स्ट्रा भी नहीं संभालते उससे कोल्ड ड्रिंक पी कर फेंक देते हैं, पर ओडिसा के इस शख्स से उन्हीं स्ट्रा को अपने मुंह में रख बना डाला है वर्ल्ड रिकार्ड।
आठ साल का रिकॉर्ड किया अपने नाम
ओडिशा में रहने वाले 23 साल के मनोज कुमार महराणा ने एक अनोखा कारनामा कर दिखाया और एक विश्व कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। मनोज ने अपने मुंह में 459 स्ट्रॉ रख लीं और यह कमाल कर दिया है। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्डस ने इसे मान्यता दे दी है। खास बात ये है कि पिछले आठ सालों से यह कीर्तिमान कोई नहीं तोड पाया था।
मनोज को ये रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए सारी स्ट्रा मुंह में रखने के बाद करीब 10 सेकेंड तक ना गिरने देना था ना निकालना था। इस अवधि के दौरान वे अपने हाथों का प्रयोग करके इन स्ट्रा को संभाल भी नहीं सकते थे। हालांकि उन्हें इलास्टिक के रबर बैंड इस्तेमाल करने की इजाजत थी ताकि सारी स्ट्रा एक साथ रहें।
बचपन की चाहत हुई पूरी
मनोज का कहना है कि वे बचपन से ही गिनीज रिकॉर्डस में अपना नाम दर्ज कराना चाहते थे, लेकिन उन्हें कोई तरीका समझ नहीं आ रहा था। जब उन्हें इस रिकॉर्ड के पिछले खिताब धारी सिमोन एलमोरे के बारे में पता चला तब उन्होंने भी एक रास्ता नजर आया। सिमोन ने जर्मनी में मार्क 'एन' सिमोन शो में अपने मुंह में 400 स्ट्रा रख ये कीर्तिमान बनाया था।
और भी हैं इस कीर्तिमान को बनाने के तरीके भी दीवाने भी
वैसे इस कीर्तिमान को बनाने के लिए और प्रतियोगितायें भी हैं। जैसे मोस्ट स्ट्राज स्टफ्ड इन माउथ जिसमें प्रतियोगी कहीं ज्यादा स्ट्रा मुंह में रख सकता है, क्योंकि उसे इसमें हाथो का इस्तेमाल करने की इजाजत होती है। ऐसे ही भारत के खिताब धारी ऋषि ने अपने मुह में 496 स्ट्रा रखने का गिनीज रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने ये रिकॉर्ड अब इंडिया तोड़ेगा के दौरान मुंबई में बनाया था। उन्होंने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए अपने मुंह के सारे दांत निकलवा डाले थे।