आखिर क्यों चबा डाली इस युवक ने अपनी उंगलियां?
अपने गलतियों को छुपाने के लिए कोई किसी भी हद तक जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसा ही वाक्या सुनाते हैं। फ्लोरिडा में रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक को पुलिस ने चोरी की मर्सिडीज कार चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इस युवक ने खुद की
अपने गलतियों को छुपाने के लिए कोई किसी भी हद तक जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसा ही वाक्या सुनाते हैं।
फ्लोरिडा में रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक को पुलिस ने चोरी की मर्सिडीज कार चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इस युवक ने खुद की पहचाने जाने के डर से अपनी उंगलियां ही चबा डाली और उंगलियों का मांस तक निगल गया।
वहां लगे खुफिया कैमरे में साफ दिख रहा था कि यह युवक अपनी उंगलियां चबा रहा है और अपना मांस निगले जा रहा है। इस दौरान यह युवक पुलिस की पेट्रोलिंग कार की पिछली सीट पर बैठा था। सूत्रों के मुताबिक, उसे ली काउंटी शेरिफ के डेप्युटीज ने चोरी की मर्सिडीज कार चलाते हुए रोका। उसके पास फर्जी आईडी, 3 फर्जी क्रेडिट कार्ड और एक हथियार भी था। खुद को उंगलियां चबाकर यूं घायल कर देने के बाद भी यह युवक स्कैनर्स की चपेट से बच न सका। स्कैनर्स ने उसे संदिग्ध के तौर पर उसकी पहचान कर ली है।
सूत्रों के मुताबिक, यह युवक अन्य केस में भी आरोपी है। उसके खिलाफ ब्रोवार्ड काउंटी में एक खतरनाक हथियार के साथ प्रहार करने का भी आरोप है।