Move to Jagran APP

गिलहरी ने लगाई ऐसी दौड़, यूजर ने कहा-मायके जाने की खुशी है भाई

इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वारल हो रहा है जिसमें एक गिलहरी भी वीकेंड ऑफ को व्यक्त कर रही है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक गिलहरी पेड़ पर है। तभी उसे कोई संकेत प्राप्त होता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 01:14 PM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 01:14 PM (IST)
गिलहरी ने लगाई ऐसी दौड़, यूजर ने कहा-मायके जाने की खुशी है भाई
हिन्दू धर्म में इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा जाती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सभी धर्मों में शुक्रवार के दिन का विशेष महत्व होता है। इस्लाम धर्म में शुक्रवार को जुम्मा कहा जाता है और इस दिन सभी लोग मस्जिद में इकट्ठा होकर नमाज अदा करते हैं। वहीं, हिन्दू धर्म में इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा जाती है। जबकि, कामगारों के लिए शुक्रवार के दिन खुश होने का होता है, क्योंकि इस दिन वीकेंड से छुट्टी होती है। इसके लिए आईटी सेक्टर और कई अन्य क्षेत्रों के कामगार पहले से ही तैयारी करके आते हैं और उनके चेहरे पर प्रसन्नता साफ़ झलकती है। हालांकि, उनकी प्रसन्नता व्यक्त नहीं की जा सकती है, लेकिन कई मौके पर जीव-जंतुओं के व्यवहार से उनकी प्रसन्नता का साफ पता चलता है।

loksabha election banner

इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वारल हो रहा है, जिसमें एक गिलहरी भी वीकेंड ऑफ को व्यक्त कर रही है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक गिलहरी पेड़ पर है। तभी उसे कोई संकेत प्राप्त होता है। वह संकेत जानकर तुरंत पेड़ से उतरकर दो टांगों पर खड़ी होकर लंबी दौड़ लगाती है। मानो उसे पता है कि दौड़ कैसे लगाई जाती है। इस दौरान गिलहरी अपनी दोनों टांगों पर बच्चे की तरह खड़ी हो जाती है और सरपट दौड़ लगाती है। इस क्रम में वह डांस कर लोगों का मनोरंजन भी कराती है। यह देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-शुक्रवार को दोपहर बाद ऑफिस से निकलने की ख़ुशी। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 50 हजार बार देखा गया है। वहीं, 5 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने बंदर की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है-पहली बार में ही मान लिया भाई। एक अन्य यूजर कीर्ति ने लिखा है- वीकेंड ऑफ की ख़ुशी है या मायके जाने की ख़ुशी है। एक अन्य यूजर ने लिखा है- कृपया, सोमवार को याद मत दिलाएगा।  

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.