जब नन्हा हाथी करने लगा मनमानी तो हथिनी ने ऐसे सिखाया सबक, वीडियो देख-बचपन की यादें ताज़ा हो जाएंगी
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-ऐसा सभी बच्चों के साथ होता है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख बचपन की यादें ताज़ा हो जाएंगी। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी वन में एक नन्हा हाथी लंबे समय से नहा रहा है। जबकि हथिनी नन्हे हाथी की शरारत को बहुत देर से नोटिस कर रही है। नन्हा हाथी मन मस्त मगन होकर बाथटब में नहाने के बजाय खेल रहा है। वैसे भी हाथी को कीचड़ और पानी से बेहद लगाव होता है। खासकर बच्चों को पानी के साथ मस्ती करने में बहुत मजा आता है।
Happens with all kids!
Mama gets upset when child plays in water for a long time. pic.twitter.com/7uGszSdO4Y— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 11, 2020
यह क्रम काफी देर तक चलता रहता है। नन्हा हाथी कभी बाथटब में जाकर बैठ जाता है तो कभी अपनी सूंड़ की मदद से इधर-उधर पानी उड़ेल रहा है। जब हथिनी के सब्र का इम्तिहान खत्म हो जाता है तो वह बाथटब की पानी को बाहर उड़ेल देती है। यह देख नन्हा हाथी रूठ जाता है। हालांकि, जब हथिनी पानी को ज़मीन पर उड़ेल रही होती है तो वह प्रतिक्रिया देता है कि मां ऐसा मत करो, मुझे और नहाना है, लेकिन हथिनी नहीं मानती है। वीडियो बेहद ही मजेदार है।
वीडियो को वन सेवा अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-ऐसा सभी बच्चों के साथ होता है। जब बच्चे लंबे समय तक पानी के साथ खेलते रहते हैं तो उनकी मां परेशानी हो जाती हैं। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 82 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।
वाकई में वीडियो बेहद प्यारा है
जबकि 8 हजार से अधिक लोगों ने लाइक्स किया है और 1600 से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। साथ ही सैकड़ों लोगों ने कमेंट्स किए हैं, जिनमें उन्होंने नन्हे हाथी और हथिनी की तारीफ की है। एक यूज़र नैमिष ने लिखा है- हो सकता है कि नन्हे हाथी को बुखार हो। जबकि एक अन्य यूजर ज्योत्सना ने लिखा है-वाकई में वीडियो बेहद प्यारा है।