Move to Jagran APP

स्पेन के नक्शेकदम पर कोलकाता पुलिस, वीडियो देख आप भी कहेंगे भई वाह!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ़ देखा जा रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी सड़क पर गाना गाकर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 01:37 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 01:37 PM (IST)
स्पेन के नक्शेकदम पर कोलकाता पुलिस, वीडियो देख आप भी कहेंगे भई वाह!
स्पेन के नक्शेकदम पर कोलकाता पुलिस, वीडियो देख आप भी कहेंगे भई वाह!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। इस वायरस से अब तक 65 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। फ़िलहाल Covid-19 का कोई वैक्सीन नहीं है। ऐसे में देश और दुनिया के लोगों की निगाहें ईश्वर पर टिकी हैं। वहीं, पुलिसकर्मी, डॉक्टर्स, नर्स, सफाई कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता देवदूत बनकर लोगों की मदद कर रहे हैं।

prime article banner
इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ़ देखा जा रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी सड़क पर गाना गाकर न केवल लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं, बल्कि उनमें उत्साह का भी संचार कर रहे हैं। जबकि बैकग्राउंड में म्यूजिक भी बज रहा है।

इस वीडियो को कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- कोरोना वायरस से लड़ने के लिए गोपी बाघा का सहारा। यह गाना महान फिल्मकार सत्यजीत रे की फिल्म गोपी गायने बाघा बायने की है, जिसे कोलकाता पुलिस के पुलिस अधीक्षक रबिन्द्र सरोवर और अन्य पुलिसकर्मी गा रहे हैं। कोरोना वायरस के भय से लोगों में जो तनाव और दहशत है उसे दूर करने का असाधारण प्रयास है।

126 सेकंड के इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है। इस वीडियो को अब तक 28 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 1700 लोगों ने लाइक किया है। वहीं, लोगों ने 422 लोगों ने इसे रीट्वीट भी किया है। जबकि 140 लोगों ने कमेंट भी किए हैं, जिसमें कोलकाता पुलिस के इस प्रयास की खूब सराहना की है।

एक यूज़र मनीष जैन ने लिखा है- आमार सोनार बांग्ला, आप पर गर्व है। वहीं एक यूज़र मधुरा ने लिखा है- बांग्ला के साथ जीना सुखद एहसास है। एक अन्य यूज़र संगीता घोष ने लिखा है- आप प्रेरणास्त्रोत हैं, धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.