जोश में लगा ली अनोखी शर्त अब हो रहा है पछतावा
अक्सर हम बोल देते हैं कि कहने में क्या जाता है पर कोई इस लड़की से पूछे तो पता चलेगा की बिना सोचे शर्त लगाने वालों के साथ क्या होता है।
क्रिसमस का जोश पड़ा भारी
यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बामा की 20 साल की छात्रा ने क्रिसमस के आगमन से उत्साह में आ कर अजीबो गरीब चैलेंज दे दिया और अब वो परेशानी में फंस गई है। केल्सी हॉल नाम की इस लड़की ने अपनी एक तस्वीर ट्वीटर पर साझा की और दावा किया कि अगर उसके इस विचित्र लुक को 1000 बार से ज्यादा बार री ट्वीट किया गया तो वो इसी लुक में अगले सेमेस्टर तक रहेगी। मस्ती का दांव उल्टा पड़ गया और अब वो हैरान परेशान है।
बन गई क्रिसमस ट्री
केल्सी क्रिसमस की तैयारियों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो गई और इंटरनेट पर क्रिसमस ट्री जैसी ड्रेस पहन कर 1,000 रिट्वीट की शर्त लगा डाली। उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ कमेंट किया कि अगर इसे 1,000 रिट्वीट मिल गए तो वो ये कपड़े अगले 6 महीने तक पहनेंगी। शर्त में तो कोई बुराई नहीं थी, पर उनके कपड़ों के साथ समस्या जरूर है।
ट्विटराइट ने फंसाया
केल्सी के चैलेंज को ट्विटर यूजर्स खूब इंज्वॉय किया और इतना रिट्वीट किया कि जल्द ही 1,000 का आंकड़ा तो क्या दो तीन दिन में ही 33,337 रीट्वीट का नंबर पार हो गया और 54,488 बार लाइक किया गया। इस संख्या ने केल्सी को मुश्किल में फंसा दिया। अब उसे कॉलेज भी इसी लुक में क्रिसमस टी बने हुए जाना पड़ेगा।
कॉलेज में आकर्षण का केंद्र पर परेशानी का शिकार
केल्सी अब रोजाना इसी गेटअप में कॉलेज जा रही हैं। उन्होंने लिखा ट्वीट करके बताया कि बारिश में ये कपड़े बेकार हो रहे हैं। उन्हें इस ड्रेस पहन कर बर्फ पर भी चलना पड़ा। हालांकि कॉलेज में वो आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। लोग उनके साथ फोटो खिंचवा रहे हैं और कई ने तो वीडियो भी बना लिया है। वैसे कुछ लोग उन पर हंस भी रहे हैं।
मुश्किल है अफसोस नहीं
वैसे केल्सी को इस वजह से मुश्किल का सामना तो करना पड़ रहा है पर उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है। उनका कहना है कि उनकी वजह से कई चेहरों पर मुस्कान आई है। सबसे बड़ी बात है कि उन्हें पहली बार इतने सारे री ट्वीट और लाइक्स मिले हैं। उन्होंने कहा कि 1000 रीट्वीट उनके लिए असंभव नंबर था क्योंकि इससे पहले उन्हें कभी 5 या 6 से ज्यादा रीटवीट नहीं मिले इसीलिए उनको लगा था कि 1000 का आंकड़ा तो नामुमकिन है।