आपको पता है धरती के 3000 फुट नीचे है एक गांव!
क्या आप जानते हैं अमेरिका के उस गांव के बारे में जो जमीन के 3000 फुट नीचे छुपा हुआ हुआ है। ये कोर्इ एतिहासिक घटना नहीं बल्कि वर्तमान दौर की बात है।
धरती के नीचे गांव
आज जब चंद गिने चुने अंडरग्राउंड होटलों आैर रिजाॅर्टस में लोग एक दिन रहने के हजारों लाखों खर्च करने को तैयार हो जाते हैं, एेसे में एक पूरा गांव है जो बसा ही धरती के नीचे हैं। हालाकि इस गांव की आबादी काफी कम है पर दुनिया भर की पर्यटन की जानकारी देने वाली साइट़स आैर संस्थाआें के बीच ये काफी मशहूर है। एडवेंचर प्रेमी सैलानी हजारों की तादात में यहां आने के लिए उत्सुक रहते हैं।
कहां है ये गांव
ये गांव अमरीका के प्रसिद्ध ग्रैंड कैनियन के पास हवासू कैनियन में सुपाई नाम से जाना जाता है। एक ऐसा गांव, जो ज़मीन की सतह से तीन हज़ार फ़ुट नीचे बसा हुआ है। इसे देखने के लिए हर साल दुनिया भर से क़रीब 55 लाख लोग एरिज़ोना आते हैं। हवासू कैनियन के पास एक गहरी खाई है जहां ये प्राचीन गांव बसा हुआ है। इस गांव की कुल आबादी 208 बताई जाती है। जमीन की सतह से करीब 3000 फुट नीचे बसे इस गांव के रहने वाले अमरीका के मूल निवासी रेड इंडियन हैं।
हवा में उड़ कर आयें या पांव पांव
आप को शायद हमारी बात अजीब लग रही पर यह वास्तविकता है। आज भी ये स्थान बाहरी आधुनिक दुनिया से काफी कटा हुआ है क्योंकि यहां आवागमन के साधन काफी सीमित हैं। यहां या तो कठिन सफर करके पैदल जाया जा सकता है या खच्चर पर बैठ कर। एक और जरिया है यहां आने वाले इक्का दुक्का हवाई जहाज, जो गांव को नजदीकी हाइवे से जोड़ते हैं। यहां तक गांव में आज भी चिट्ठियां ले जाने का काम खच्चरों पर ही किया जाता है।