प्रिंस हैरी को शादी में करना पड़ेगा इन अजूबे नियमों का पालन
ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी मेगन मार्केल से शादी कर सकते हैं। क्या आप जानते हैं इस शादी में प्रिंस को कुछ अनोखी परंपराओं का पालन करेंगे।
होनी है सगाई की घोषणा
हालाकि प्रिंस हैरी ने हॉलीवुड अभिनेत्री से अपने रिश्तों की औपचारिक घोषणा नहीं की है, पर उम्मीद है कि जल्दी ही उनकी सगाई का एलान हो सकता है। यदि ऐसा हो जाता है तो प्रिंस की शादी की तैयारियां शुरू हो जायेंगी और मजेदार बात ये है की शाही जोड़ी को शादी में कुछ अजीबो गरीब परंपराओं का पालन करना पड़ेगा, खास तौर पर प्रिस हैरी को। इन परंपराओं का सिलसिला सगाई से ही शुरू हो जायेगा। जैसे राजकुमार को अपनी सगाई की तारीख का एलान करने के लिए सबसे पहले महारानी की इजाजत लेनी होगी वो अपने आप अपनी सगाई का फैसला नहीं कर सकते।
शादी में पहनने की पोशाक
जीहां भले ही खर्च या पैसा शाही परिवार का मसला नहीं है पर शादी की पोशाक राजकुमार हैरी को मंहगी और हटके बनवाने की इजाजत नहीं है। उन्हें चटख लाल रंग की वो यूनिफार्म पहननी होगी जो उन्हें आइरिश गार्ड सेवा में मानद कर्नल के पद के लिए मिली है, या फिर सेना की यूनिफार्म पहननी पड़ेगी जैसी उनके पिता प्रिंस चार्ल्स ने उनकी मां प्रिंसेज डायना से अपनी शादी के दौरान पहनी थी। ऐसा इसलिए है क्योकी शाही परिवार के बेटों को दूल्हा बनने के दौरान यही कपड़े पहनने होते है फार्मल सूट नहीं।
नवदंपत्ति के बैठने का स्थान भी है तय
आमतौर में शादी के रिसेप्शन में नवदंपत्ति को पार्टी लॉन या बैंक्वेट हॉल के मध्य में सबके बीच में खास स्थान पर बैठाया जाता है, लेकिन शाही जोड़े के साथ ऐसा नहीं है। प्रिंस हैरी को अपनी पत्नी के साथ चर्च के सीधे हाथ पर अनिवार्य रूप से बैठना होगा क्योंकि शाही परिवारों के लिए वही स्थान नियत होता है।
केक काटने का तरीका अजीब
सामान्य शादी में नवविवाहित जोड़े को औसत आकार का एक काटना होता है, पर शाही नियम तो हट कर ही होगा। यहां पर प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी दोनों को दो केक काटने होंगे क्योंकि यही परंपरा है।
नहीं पहन सकते वेडिंग रिंग
शाही परिवार में वेडिंग रिंग यानि शादी की अंगूठी पहनने की परंपरा नहीं है। इसीलिए प्रिंस चार्ल्स ने डायना से अपनी शादी की अंगूठी उस उंगली में नहीं पहनी थी जिसे रिंग फिंगर कहा जाता है बल्की वे अपनी कनकी उंगली में इसे पहने थे। राजकुमार हैरी के पहले उनके बड़े भाई प्रिंस विलियम और उनके दादा प्रिंस फिलिप ने भी अंगूठियां नहीं पहनी थीं। ऐसे में उम्मीद है कि हैरी भी इसी परंपरा का पालन करेंगे।