क्या लाखों लोगों की जान ले सकती है ये झील!
दुनिया में कुछ ही झीलें ऐसी होंगी जो जीवनदायनी नहीं बल्कि जानलेवा हैं और उन्हीं में से एक है किवु झील।
20 लाख लोगों को खतरा
यूं तो लोगों को रोमांच और रोमांचक स्थानों की यात्रा पसंद होती है पर जानते बूझते कोई मौत के मुंह में नहीं कूदना चाहता। ऐसे ही प्राकृतिक नजारों के शौकीन पहाड़ों, जंगलों और झीलों को देखने के लिए दुनियाभर में घूमते हैं। ऐसे में अगर कोई जगह ऐसी हो जिसके बारे में पहले से ही पता हो कि वो जानलेवा है तो क्या आप वहां जाना पसंद करेंगे, शायद नहीं। ऐसी बहुत सी जगह हैं जो काफी अजीबोगरीब और रहस्यों से भरी हुई हैं। बहुत सी ऐसी जगह भी हैं जो पहले सुरक्षित थीं पर अब इंसानों के लिए जानलेवा बन गई हैं। ऐसी ही एक जगह है अफ्रीका महाद्वीप में, ये है एक ऐसी झील जिसके किनारे लगभग 20 लाख लोग रहते हैं। इन लोगों की जान झील की वजह से खतरे में आ सकती है।
पानी में मौत की गैस
किवु नाम की इस झील के पानी में मौत घुली हुई है। अफ्रीका महाद्वीप के डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो और रवांडा की सीमा पर दोहरे स्वामित्व वाली ये मौत की झील स्थित है। इस झील के पानी से लाखों लोगों की जान को खतरा हो सकता है क्योंकि इसमें काफी मात्रा में मीथेन गैस मिली हुई है। यह गैस इतनी खतरनाक है कि इसकी चपेट में आने वाले की कुछ ही देर में मौत भी हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस झील के पानी से बना बादल भी जहरीली मीथेन गैस को समेटे हुए होगा और अगर ये रिहायशी इलाके में बरसा तो लाखों लोगों की जान जा सकती है। उस बारिश से आसपास के इलाके में रहने वाले लाखों लोग मुसीबत में आ सकते हैं।