Move to Jagran APP

विश्व की सबसे नन्हीं 5 चिड़ियां, कुछ तो आपकी हथेली से भी हैं छोटी

आइये आज आपको विश्व की सबसे नन्हीं पंखधारियों से मिलवाते हैं। यकीन जानिये इन बेहद हसीन पक्षीयों में से कुछ तो आपकी हथेली से भी छोटे हैं।

By Molly SethEdited By: Published: Thu, 09 Aug 2018 11:38 AM (IST)Updated: Fri, 10 Aug 2018 09:28 AM (IST)
विश्व की सबसे नन्हीं 5 चिड़ियां, कुछ तो आपकी हथेली से भी हैं छोटी
विश्व की सबसे नन्हीं 5 चिड़ियां, कुछ तो आपकी हथेली से भी हैं छोटी

loksabha election banner

रेड चीक्ड काॅर्डन ब्लू

ये रंगबिरंगी चिड़िया अफ्रीकन फिंच है जिसके आसमानी नीले रंग के पंख होते हैं। इस प्रजाति की चिड़ियों के नर पक्ष्री के गालों पर लाल रंग का घेरा होता है जिसे देख कर लगता है कि वो स्थायी रूप से ब्लश कर रहे हैं। इस चिड़िया की लंबार्इ बमुश्किल 5 इंच होती है आैर वजन महज .35 आउंस। पूर्वी अफ्रीका में मिलने वाला ये पक्षी पूरी दुनिया में पालतू पक्षियों का व्यवसाय करने वालों का पसंदीदा है। 

वर्डिन

दक्षिण पश्चिमी अमेरिका आैर मैक्सिको में पाया जाने वाला ये नन्हा पक्षी वर्डिन पेंडुलिन टाइट प्रजाति का होता है। पूर्ण विकसित होने के बाद भी इसकी लंबार्इ 4.5 इंच से ज्यादा नहीं होती है। इसका फ्लोरोसेंट पीला चेहरा इसकी सबसे बड़ी खासियत होता है।   

लेसर गोल्डफिंच

3.7 से 4.3 तक की अधिकतम लंम्बार्इ वाली लेसर गोल्डफिंच संभवत उत्तरी अमेरिका ही नहीं पूरे विश्व की सबसे छोटी फिंच है। ये स्पिनस जीनस प्रजाति की पक्षी है। पीले रंग की छाती वाली इस चिड़िया का वजन 0.28 से 0.41 आउंस के बीच ही होता है। 

गोल्डक्रस्ट

कौन कहता है कि शहंशाह होने के लिए आप को आकार में भी विशाल होना होगा। नन्ही मुन्नी गोल्डक्रस्ट का साइंटफिक नाम रेगुलस रेगुलस  है जिसका मतलब ही होता है युवराज यानि होने वाला राजा। शायद इसीलिए उसके सर पर प्राकृतिक रूप से पीले रंग का ताज होता है। कोयल के परिवार की ये चिड़िया पूरे यूरोप में सबसे छोटी होती है। इसकी लंबार्इ 3.3–3.7 इंच से अधिक नहीं होती आैर वजन 0.16–0.25 आउंस के बीच का होता है।  

कोस्टास हमिंगबर्ड

 ये नन्हीं सी हसीन चिड़िया आपको एक बार में अपना दीवाना बना लेगी। उत्तरी अमेरिका के तटीय इलाकों में पायी जाने वाली इस रंग बिरंगी चिड़िया की लंबार्इ 3-3.5 इंच से ज्यादा नहीं होती है। जबकि इसका वजन होता है महज 0.1 आउंस। दुनिया भर में पार्इ जाने वाली हमिंगबर्डस में कोस्टास हमिंगबर्ड सबसे छोटी होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.