Move to Jagran APP

बाबा वंगा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, साल 5079 में खत्म हो जाएगी दुनिया

बाबा वंगा बुल्गारिया में जन्मी अंधी भविष्यवक्ता थीं। रूस और यूरोप में काफी लंबे समय तक उन्हें एक संत के तौर पर सम्मानित किया गया।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Published: Fri, 27 May 2016 03:52 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 04:34 PM (IST)
बाबा वंगा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, साल 5079 में खत्म हो जाएगी दुनिया

बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेन्गा इन दिनों चर्चाओं में हैं। वेन्गा को‘नास्त्रेदमस फ्रॉम द बाल्कन’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने जितनी भी भविष्यवाणियां की हैं, वे सभी सच हुई हैं। बाल्कन ने पिछले दिनों फ्रांस और अमेरिका में 9/11 आतंकी हमले से लेकर सुनामी, फुकुशिमा हादसे और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठनों के सामने आने की भविष्यवाणियां की थीं, जो सच निकलीं।

loksabha election banner

इसके साथ ही उन्होंने ये भी भविष्यवाणी की थी कि साल 5079 में इस दुनिया का अंत हो जाएगा।

बाबा वंगा ने 2016 में यूरोप पर मुस्लिम आतंकियों के हमले की भविष्यवाणी भी की थी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया था कि 2010 में मीडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू हो जाएंगे। आने वाले समय में मंगल पर युद्ध होगा....जानिए चौंकाने वाली भविष्यवाणियां...

कौन हैं बाबा वंगा :

बुल्गारिया में पैदा हुई मूल नाम वेंगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा ने 12 साल तक सामान्य जिंदगी जी। इसके बाद एक रहस्यमयी तूफान में उनकी दृष्टि चली गई। कई दिनों बाद वो परिवार को मिलीं लेकिन उनकी आंखों में मिट्टी भर गई थी। लेकिन इसके बावजूद वो काफी कुछ देखती थीं और भविष्यवाणियां कर लोगों की मदद करती थीं।

बाबा वंगा की भविष्यवाणियां :

बाबा वंगा बुल्गारिया में जन्मी अंधी भविष्यवक्ता थीं। रूस और यूरोप में काफी लंबे समय तक उन्हें एक संत के तौर पर सम्मानित किया गया। 1996 में उनकी 85 साल की उम्र में मौत हो गई। वंगा ने 50 साल में करीब 100 भविष्यवाणियां कीं। इनमें से ज्यादातर सच साबित हुईं। इनकी कई भविष्यवाणियां क्लाइमेट और नेचुरल डिजास्टर से संबंधित थीं। हालांकि उन्होंने राजनीतिक और धार्मिक घटनक्रमों की भविष्यवाणियां भी की है। 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले और 2004 में सुनामी, अफ्रीकी अमेरिकी मूल के व्यक्ति के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने और 2010 के अरब वसंत की भविष्यवाणी कर चुकी थीं।
पढ़ें- पैदा होते ही सब पर भारी पड़ी ये बच्ची

आओ जानते हैं कि बाबा वंगा ने आने वाले समय के बारे में और क्या क्या भविष्यवाणियां की हैं। अंत में हम आपको बताएंगे कि आने वाले वर्षों के लिए बाबा वंगा ने धर्मों और राजनीतिक भविष्य के बारे में क्या भविष्यवाणियां की हैं:

ये भविष्यवाणियां भी सच साबित हुईं
*अमेरिका का 44वां राष्ट्रपति अफ्रीकी-अमेरिकी होगा और बराक ओबामा अमेरिकी राष्ट्रपति बने।
*जार बोरिस- 3 (1918-1943 तक बुल्गारिया के किंग ) की मौत की तारीख।

*इंदिरा गांधी का पीएम बनना और उनकी हत्या।

आने वाले समय की भविष्यवाणियांः

*2018 तक चीन दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति बन जाएगा।
*2023- धरती की कक्षा में बदलाव आएगा।
*2025- यूरोप की आबादी करीब-करीब शून्य हो जाएगी।
*2028- ऊर्जा के नए स्रोत की तलाश में इंसान शुक्र पर पहुंचेगा। खाद्यान्न की कमी खत्म हो जाएगी। बुध की तरफ एक मानव अंतरिक्ष मिशन जाएगा।
*2033- पृथ्वी की बर्फ की विशाल परत गल जाएगी।
*2043- यूरोप में पूरी तरह से इस्लामिक खिलाफत कायम हो जाएगी। दुनिया की अर्थव्यवस्था मुस्लिम शासन के अधीन होगी।

2046- में इंसान हर अंग का निर्माण करना सीख जाएगा। अंगों को बदलना इलाज का अहम हिस्सा बन जाएगा।
2066- एक मस्जिद पर हमला होने के बाद अमेरिका अभूतपूर्व हथियार का इस्तेमाल करेगा। इससे तापमान अचानक गिर जाएगा।

2100- कृत्रिम सूरज धरती के अंधेरे हिस्सों को रोशनी देगा।
2111- इंसान और रोबोट मिल जाएंगे. उन्हें साइबोर्स कहा गया है।
2154- क्रमिक विकास के चलते जानवर आधे इंसान बन जाएंगे।
2170- पृथ्वी अभूतपूर्व सूखे का सामना करेगी।
2195- एलियंस की मदद से इंसान पानी के नीचे रिहायशी बस्ती बना लेगा। इन बस्तियों में जमीन जैसे सारे इंतजाम होंगे।
2196-एशिया और यूरोप के लोगों मिलने से इंसान की एक नई नस्ल बनेगी।
2201-सूर्य की नाभिकीय क्रियायों में बदलाव आएगा. सूर्य फीका पड़ने लगेगा और तापमान गिरने लगेगा।
2288- टाइम ट्रैवल संभव हो जाएगा. दूसरे ग्रहों से संबंध बनेंगे।
2480- दो कृत्रिम सूर्य आपस में संघर्ष करेंगे। पृथ्वी पर अंधकार छा जाएगा।
3005- मंगल पर युद्ध होगा।

5079- दुनिया का अंत।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.