Move to Jagran APP

20 करोड़ से ज्यादा में क्यों नीलाम हुर्इ ये मछली, बनता है खास जापानी व्यंजन

बीते शनिवार जापान में एक नीलामी के दौरान एक मशहूर रेस्टोरेंट के मालिक ने 20 करोड़ से ज्यादा बोली लगा कर एक विशालकाय ब्लूफिन टूना मछली को खरीदने का रिकाॅर्ड बना दिया।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 07 Jan 2019 01:02 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 09:52 AM (IST)
20 करोड़ से ज्यादा में क्यों नीलाम हुर्इ ये मछली, बनता है खास जापानी व्यंजन
20 करोड़ से ज्यादा में क्यों नीलाम हुर्इ ये मछली, बनता है खास जापानी व्यंजन

करोड़ों की मछली

loksabha election banner

कानपुर (रायटर्स):। बीते सप्ताह शनिवार को जापान में एक नीलामी के दौरान बिकी एक टूना फिश की कीमत सुन कर आपको चक्कर आ जायेगा। 'सुशी' नाम के जापानी व्यंजन से जुड़े एक रेस्टोरेंट चेन के मालिक ने नीलामी के दौरान एक विशालकाय दुर्लभ ब्लूफिन टूना मछली को रिकाॅर्ड 3 मिलियन डॉलर से ज्यादा की बोली लगा कर खरीदा। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत करोड़ों में आंकी गर्इ। इस खरीद के साथ ही कियोशी किमुरा नाम के इस शख्स ने अपने 2013 के कीर्तिमान को तोड़ दिया है।

दुर्लभ है ये मछली

किमुरा ने इस टूना फिश के लिए 333.6 मिलियन येन चुकाये जो भारतीय रुपये में 21,46,17,736.69 के बराबर होते हैं।  ये मछली करीब 278 किलोग्राम की है। हालांकि कियोशी मानते हैं कि उन्होंने काफी बड़ी रकम देदी है पर उन्हें इसका कोर्इ मलाला नहीं है। सुशी जापान की सबसे ज्यादा प्रसिद्घ आैर पसंद की जाने वाली डिश है, आैर किमुरा इसी के लिए चर्चित सुशीज़नमई नाम की रेस्टोरेंट चेन के मालिक हैं। वाइल्फलाइफ विशेषज्ञों से, ब्लूफिन टूना फिश के बारे में पता चला है कि ये एक लुप्तप्राय प्रजाति है।

सालों से होती रही है नीलामी

2020 में होने वाले टोक्यो समर आेलंपिक के लिए जापान के पुराने मछली बाजार स्किजी के पिछले साल खत्म होने के बाद ये नीलामी तोयसू नाम केवहां के नए विशाल फिश मार्केट में हुर्इ थी। ये 2019 की पहली नव वर्ष नीलामी के तौर पर जाहिर की गर्इ थी। थोक मछली व्यापारी और सुशी बनाने के लिए रेस्टोरेंट मालिक आमतौर पर यहां मिलने वाली सर्वोत्तम मछलियों के लिए ऊंचे दाम चुकाते हैं। स्किजी की आरंभ 1935 में हुआ था।

लगातार रहे टाॅप खरीददार

खास बात ये है कि इस बार सर्वाधिक दाम चुकाने का रिकाॅर्ड बनाने वाले किमुरा 2017 तक लगातार छह साल तक सबसे ज्यादा बोली लगा कर टूना फिश खरीदने वाले शख्स रहे हैं। पिछले साल उनके स्थान पर एक अन्य रेटोरेंट मालिक ने सबसे ऊंची बोली लगार्इ थी। हालांकि इस बार फिर से कियोशी नंबर वन बन गए हैं।

Image courtesy Agency


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.