नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। IQ Test: ऑप्टिकल इल्यूज़न को सुलझाने में काफी मजा आता है। ये गेम दिमाग को तेज करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस गेम से ये भी पता चलता है कि आपकी नजर कितनी तेज है। दिमाग को फिट रखने के लिए ऑप्टिकल इल्यूज़न सबसे सही एक्सरसाइज है। आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह के इल्यूजन वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर दिमाग की दही बन जाती है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं, एक नई पहेली।
ऑप्टिकल इल्यूजन की इस सीरीज में आज हम जिस तस्वीर को लाए हैं, इस तस्वीर के अंदर छिपे घोड़े को 15 सेकंड में ढूढ निकालना है। क्या आपको इस तस्वीर में घोड़ा नजर आ रहा है।
तस्वीर में छिपा घोड़ा आपको दिखा क्या
इस फोटो को ब्रेन टीज़र के तौर पर डिज़ाइन किया गया है, जो बच्चों के साथ बड़ों दोनों के लिए है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन में पेंटिंग को करीब से देखें और अरब के रेगिस्तान की तस्वीर के अंदर छिपे घोड़े को देखने की कोशिश करें।
पजल को हल करने के लिए आपके पास है सिर्फ 15 सेकंड
इस तस्वीर को पास से देखें और घोड़े को स्पॉट करने की कोशिश करें। आप तस्वीर में छिपे घोड़े को ढूंढ़ पाएं। इसे ढूंढ़ना इतना भी आसान नहीं है, लेकिन अगर आप दिमाग पर थोड़ा जोर डालेंगे, तो इस पजल को आसानी से सुलझा सकते हैं।
तो आइए जानें इस पहेली का जवाब
इस इल्यूजन का जवाब आपको सिर्फ 15 सेकंड में ढूंढ़ना है। क्या आप अभी भी ढूंढ़ नहीं पाए? तो घोड़े को ढूंढ़ने में हम आपकी मदद कर सकते हैं।
ये रहा इसका जवाब
अगर आप तस्वीर के दाहिनी ओर देखेंगे तो इससे मदद मिल सकती है। दाहिने हाथ में घोड़े के चेहरे का चेहरा देखा जा सकता है जिसमें उसने शिकारी को पकड़ा हुआ है।