Move to Jagran APP

कोचिंग सेंटर के बाहर लड़कियों के बीच हुई ऐसी लड़ाई, वीडियो देख मुस्करा उठेंगे

वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। खैर मामला जो भी रहा हो। ऐसा लगता है कि इनके बीच पहले भी कई बार लड़ाई हो चुकी हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि तीन लड़कियां कोचिंग सेंटर के बाहर लड़ने की मुद्रा में हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Fri, 09 Jul 2021 08:13 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jul 2021 08:13 PM (IST)
कोचिंग सेंटर के बाहर लड़कियों के बीच हुई ऐसी लड़ाई, वीडियो देख मुस्करा उठेंगे
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। किसी ने सच कहा है "आज महिलाएं किसी मामले में पुरषों से पीछे नहीं हैं" यह कहावत चरितार्थ साबित होती है। आज महिलाएं लड़ाई के मामले में भी पुरुषों से आगे निकल गई हैं। आसान शब्दों में कहें तो महिलाएं लड़ाई के मामले में 'पुरुषों को टक्कर देने की तैयारी कर रही हैं। इस बात की पुष्टि सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो से होती है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां कोचिंग सेंटर के बाहर जमकर हाथापाई कर रही है।

loksabha election banner

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sa Tu SaiNi (@satu_saini90)

वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। खैर मामला जो भी रहा हो। इनकी लड़ाई देख लगता है कि इनके बीच पहले भी कई बार लड़ाई हो चुकी हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि तीन लड़कियां कोचिंग सेंटर के बाहर लड़ने की मुद्रा में हैं। पहली लड़की हाइट में छोटी है। फाइट पोज में खड़ी है और दोनों को आक्रमण करने के लिए ललकारती है। दोनों लड़कियां भी ताव में आकर पहली लड़की पर लात घूसों से प्रहार करने लगती हैं।

छोटी लड़की ब्रूस ली स्टाइल में फ्री किक करने लगती है। इस दौरान एक लड़की दो थप्पड़ जड़कर किनारे हो जाती है। इसके बाद दोनों लड़कियों की जमकर मारपीट होती है। वहीं, लड़के पास में खड़े होकर मजे ले रहे हैं। कोई लड़ाई छुड़ाने नहीं जाता है। इस तरह का एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। उस वीडियो में दिख रहा है कि फुटबॉल मैच के दौरान एक महिला खिलाड़ी हिंसात्मक रूप से अन्य खिलाड़ियों पर प्रहार करती है। इससे कई महिला खिलाड़ी चोटिल हो जाती हैं। महिला का यह रौद्र रूप देख वाकई में लगता है कि युग बदल रहा है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है

इस वीडियो को satu_saini ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने 8 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर लड़कियों को सीमा पर भेजने की सलाह दी है।

Image Courtesy: यह तस्वीर इंस्टा satu_saini से ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.