दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला टीचर न केवल बच्चों के साथ देसी ठुमके लगा रही हैं, बल्कि एक बच्चे को डांस स्टेप भी सीखा रही हैं। यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक क्लास में ढेर सारे बच्चे अपनी महिला टीचर के साथ डांस मुद्रा में खड़े हैं। उसके बाद गाना प्ले किया जाता है। बच्चों की पसंद पर गाना बजाया जा रहा है।
आपके मन मस्तिष्क में 'पतली कमरिया' की ध्वनि गूंज रही होगी, लेकिन बच्चों ने इस गाने को सेलेक्ट नहीं किया। इसके बदले में बेहतरीन पंजाबी सॉन्ग 'हो जाएगी बल्ले-बल्ले' सेलेक्ट किया है। इसके बाद गाना प्ले होता है और बच्चे डांस करने लगते हैं। महिला टीचर बच्चों के बीच में हैं, लेकिन वह डांस नहीं कर रही हैं। कई बच्चों को डांस करने के बाद महिला टीचर भी ठुमके लगाने लगती हैं।
महिला टीचर बिल्कुल देसी अंदाज में अंदाज में डांस करती हैं। वहीं, आगे खड़ा एक बच्चा डांस नहीं कर पाता है। तब महिला टीचर बच्चे को डांस करना सिखाती हैं। यह दृश्य और भी प्यारा है। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
हालांकि, कुछ लोग महिला टीचर को गाने और नाचने के बजाय पढ़ाने पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि, इंटरनेट के जमाने में यह आम बात है। किसी बच्चे के जन्मदिन या किसी त्योहार के मौके पर नाचने और गाने के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
इस वीडियो को chaudharymuskan ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है। कुछ लोगों ने कमेंट कर महिला टीचर की जमकर तारीफ की है। एक यूजर शीतल ने आलोचना कर लिखा है-पढाई में ध्यान दो, बच्चों का भविष्य खराब मत करो, मैडम।
Image Credit- chaudharymuskan