Move to Jagran APP

कोरोना पर लगाम के लिए मुंबई पुलिस ने लिया नाराज बच्चे का सहारा, वीडियो देख कहेंगे भई वाह!

इस वीडियो को अब तक तकरीबन 90 हजार बार देखा गया है। वहीं तकरीबन 19 हजार लोगों ने पसंद किया है। अनुश्रुत का यह वीडियो पाकिस्तान में खूब वायरल हुआ था और एक न्यूज़ चैनल पर अनुश्रुत के वीडियो को दिखाया भी गया था।

By Umanath SinghEdited By: Published: Thu, 10 Dec 2020 10:22 AM (IST)Updated: Thu, 10 Dec 2020 10:22 AM (IST)
कोरोना पर लगाम के लिए मुंबई पुलिस ने लिया नाराज बच्चे का सहारा, वीडियो देख कहेंगे भई वाह!
नन्हे बच्चे की इस अदा को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक नन्हा लड़का शैलून पर बाल कटा रहा है। हालांकि, नन्हा बालक बाल कटवाने से खुश नहीं है और वह बार-बार बर्बर से बाल नहीं काटने की गुजारिश कर रहा है। इस दौरान वह कहता है-अरे, दादा ! दादा ! क्यों कर रहे हो ? ई...मत करो, अरे ! अरे, यार। कई मौके पर वह बर्बर को धमकी भी देता है कि वह उसके यानी बर्बर के बाल काट देगा। नन्हे बच्चे की इस अदा को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

loksabha election banner

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mumbai Police (@mumbaipolice)

यह वीडियो नवंबर महीने का है। जब अनुश्रुत के पिता अनूप ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके कैप्शन में उन्होंने कहा था कि सभी पेरेंट्स इस परेशानी से गुजरते हैं। इस वीडियो को अब मुंबई पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने इसे कोरोना वायरस महामारी से जोड़ दिया है। मुंबई पुलिस ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लोगों को बिना मास्क पहनें, घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

इसके कैप्शन में मुंबई पुलिस ने लिखा है-जब कोई व्यक्ति बिना मास्क पहनकर घर से बाहर निकलता है, तो मुंबईकर का रिक्शन ऐसा होता है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है। वहीं, भारत में इसका व्यापक असर पड़ा है। जबकि, कोरोना संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक महाराष्ट्र में है। इसके लिए मुंबई पुलिस एक्शन मोड है और नागरिकों को जागरूक करने की कोशिश पहले दिन से कर रही है।

इस वीडियो को अब तक तकरीबन 90 हजार बार देखा गया है। वहीं, तकरीबन 19 हजार लोगों ने पसंद किया है। अनुश्रुत का यह वीडियो पाकिस्तान में खूब वायरल हुआ था और एक न्यूज़ चैनल पर अनुश्रुत के वीडियो को दिखाया भी गया था, जिसमें अनुश्रुत की खूब तारीफ की गई है।  

Image Courtesy: यह तस्वीर इंस्टाग्राम के अकाउंट Mumbai Police से ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.