Move to Jagran APP

Viral Video: What a shot! अंदाज में शख्स ने पकड़ी मछली, वीडियो देख आप भी कहेंगे-असंभव!

धार्मिक मान्यता है कि एक बार जब अर्जुन धनुष विद्या की परीक्षा दे रहे थे। उस समय अर्जुन को पेड़ पर मिट्टी से बनी मछली की आंख पर निशाना लगाना था। यह परीक्षा उनके गुरु द्रोणाचार्य ले रहे थे। उस समय उन्होंने एक-एक कर सबसे पूछा।

By JagranEdited By: Pravin KumarPublished: Mon, 26 Sep 2022 02:57 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 02:57 PM (IST)
Viral Video: What a shot! अंदाज में शख्स ने पकड़ी मछली, वीडियो देख आप भी कहेंगे-असंभव!
Viral Video: What a shot! अंदाज में शख्स ने पकड़ी मछली, वीडियो देख आप भी कहेंगे-असंभव!

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग मछली पकड़ने वाले शख्स को कलयुग का अर्जुन बता रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने दोस्तों के साथ फिशिंग करने गया है। इसके लिए शख्स ने पूरी तैयारी की है। मछली पकड़ने के लिए उसने Bowfishing अपने साथ रखा है। सभी दोस्त एक नाव पर सवार होकर फिशिंग के लिए निकलते हैं। इनमें एक शख्स Bowfishing का निशाना मछली पर रखता है। तभी नाव के आगे बढ़ने पर एक मछली ऊपर आती है और इठला कर रिएक्शन देती है। मछली को नहीं पता था कि वह जल्द शिकार होने वाली है।

loksabha election banner

उसी समय वह शख्स धनुष से तीर को छोड़ता है, जो निशाने पर जा लगता है। यह देख शख्स के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वहीं, दोस्त भी मछली पकड़ने का जश्न मनाने लगते हैं। इसके बाद शख्स Bowfishing को समेट लेता है। सोशल मीडिया पर लोग शख्स को कलयुग का अर्जुन बता रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Reel Lifestyle Fishing (@reellifestylefishing)

धार्मिक मान्यता है कि एक बार जब अर्जुन धनुष विद्या की परीक्षा दे रहे थे। उस समय अर्जुन को पेड़ पर मिट्टी से बनी मछली की आंख पर निशाना लगाना था। यह परीक्षा उनके गुरु द्रोणाचार्य ले रहे थे। उस समय उन्होंने एक-एक कर सबसे पूछा कि तुम्हें क्या दिखाई दे रहा है ? हालांकि, कोई सही उत्तर नहीं दे पाया। तब अर्जुन से पूछा गया कि तुम्हें क्या दिखाई दे रहा है? उस समय अर्जुन ने कहा कि मुझे केवल मछली की आँख दिखाई दे रही है। यह कहकर अर्जुन ने बाण चला दिया था, जो मछली की आंख को जाकर लगी थी।

इस वीडियो को reellifestylefishing ने शेयर की है

इस वीडियो को reellifestylefishingने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है- क्या आपने कभी Bowfishing की है, What a shot! वहीं, 6 सौ से अधिक लोगों ने पसंद किया है। कुछ लोगों ने कमेंट कर मछली पकड़ने वाले शख्स के निशाने की जमकर तारीफ की है।

Image Credit: reellifestylefishing


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.