कुत्तों के साथ क्यों हुआ लंदन में विरोध प्रर्दशन
लंदन में एंटी ब्रेक्जिट प्रदर्शनकारियों ने अपने कुत्तों के साथ वूफरेन्डम नाम से ब्रिटिश संसद तक एक मार्च किया आैर उस पर दूसरी बार विचार करने के लिए कहा।
ब्रेक्जिट वूफरेंडम क्या है
कानपुर (राॅयटर्स) इन दिनों ब्रिटेन में एक नया शब्द प्रचलन में है ब्रेक्जिट वूफरेंडम जो देश के यूरोपियन यूनियन से बाहर निकलने के प्रयास के विरोध में सामने आया है। इसके तरीके को जान कर आप हंसे बिना नहीं रह पायेंगे। सबसे पहले जानिए कि ये शब्द है क्या। दरसल अपने पेट डाॅग्स के साथ कुछ ब्रिटिश लोगों ने अपने देश के ब्रेक्जिट देशों के समूह से अलग होने का विरोध करते हुए एक मार्च किया जो लंदन में संसद के सामने पूरा हुआ। अपने इसी विरोध को उन्होंने ब्रेक्जिट वूफरेंडम का नाम दिया।
खत्म हो ब्रेक्जिट
कुत्तों और उनके मालिकों ने रविवार को ब्रिटेन की संसद तक यूरोपीय संघ से देश के बाहर निकलने की शर्तों पर पुन: मतदान करवाने आैर ब्रेक्जिट का अंत करने की मांग की। इस "वूफरेन्डम" अभियान में शामिल लोगों का कहना है कि यूरोपीय संघ छोड़ने से उनके पालतू जानवरों को कष्ट होगा। इसकी वजह है पशुधन की कमी और उनके भोजन की लागत में वृद्धि होना।
पागलपन है ब्रेक्जिट का विचार
इस मार्च ने ब्रेक्सिट पर 'पीपुल्स वोट' के लिए एक व्यापक अभियान का समर्थन किया, आैर कहा कि इस तरह से देश के नागरिकों को ब्रक्सिट सौदे पर वोट देने का एक आैर मौका मिलेगा। इस अवसर पर कर्इ लोग ब्रेक्जिट बार्किंग मैड का बैनर लिए आैर अपने कुत्तों पर लगाये नजर आये।