Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    भिखारी बना फैशन आइकन

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Thu, 20 Nov 2014 01:17 PM (IST)

    रैंप पर चलते मॉडल की पोशाक हर किसी को आकर्षित करती है। लेकिन यहां एक भिखारी फैशन के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। बिखरे बाल, फटे कपड़ों ...और पढ़ें

    Hero Image

    कीव। रैंप पर चलते मॉडल की पोशाक हर किसी को आकर्षित करती है। लेकिन यहां एक भिखारी फैशन के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। बिखरे बाल, फटे कपड़ों के साथ वह यहां की सड़कों पर अक्सर घूमता मिल जाता है। उसकी फैशनपरस्ती लोगों को उसे देखने पर विवश कर देती है। वह दिन में दो बार कपड़े बदलता है। कपड़े पुराने और फटे जरूर होते है, लेकिन उन्हें अलग अंदाज के साथ पहनना उसका अंदाज है। हालांकि कई लोगों के प्रयास के बावजूद उसके बारे में बहुत जानकारी सामने नहीं आ सकी है, लेकिन उसके प्रशंसकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। आलम यह है कि यहां की एक फोटोग्राफर ने उसका फोटो शूट कर मैगजीन में छपने को दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें