बच्चों को बचाने के लिए सांप से भिड़ गई मुर्गी, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी घर के एक कमरे में मुर्गी के कई बच्चे खेल रहे हैं। तभी उधर से एक कोबरा आ जाता है और वह मुर्गी के बच्चों को अपना शिकार बनाना चाहता है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। मां ममता की सागर होती है जो निःस्वार्थ भाव से अपने बच्चों की सेवा करती है। साथ ही जब जरूरत आन पड़ती है तो रक्षा भी करती है। इसलिए माता-पिता भगवान का स्वरूप माना जाता है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो शेयर हो चुके हैं, जिनमें मां की ममता को दिखाया गया है। इस क्रम में एक और वीडियो शेयर हो रहा है, जिसे देख आप प्रसन्न होंगे।
Mothers🙏🙏 pic.twitter.com/PwafAadOva
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 24, 2020
इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक मुर्गी अपने बच्चों की खातिर सांप से लड़ जाती है। इस युद्ध में वह विजयश्री होती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी घर के एक कमरे में मुर्गी के कई बच्चे खेल रहे हैं। तभी उधर से एक कोबरा आ जाता है और वह मुर्गी के बच्चों को अपना शिकार बनाना चाहता है।
इसकी भनक लगते ही मुर्गी के कान खड़े हो जाते हैं और फिर अपनी जान दांव पर लगाकर सांप से भिड़ जाती है। इस दौरान वह अपनी चोंच से सांप पर हमला करती रहती है और सांप को अपने बच्चे से दूर रखती है। यह युद्ध कुछ देर तक चलता है। इसके बाद सांप को एहसास हो जाता है कि वह आज शिकार करने में कामयाब नहीं हो पाएगा। फिर वह वहां से दुम दबाकर भाग निकलता है।
इस वीडियो को सुशांत नंदा ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-मां ! सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 15 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने डॉगी के डांस की जमकर तारीफ की है। एक यूजर राजीव ने लिखा है-मां तो मां होती है। एक अन्य यूजर माही ने लिखा है- मां का प्यार है।