सिंगर को गले लगाने के जुर्म में इस महिला को हो सकती है दो साल की जेल
अपने पसंदीदा गायक को गले लगाने की इच्छा कर्इ लोगों की होती है पर सऊदी अरब की इस महिला को ये ख्वाहिश भारी पड़ गर्इ जब एेसा करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गायक को गले क्यों लगाया
गल्फ न्यूज डाॅट काॅम की एक खबर से पता चला है कि सऊदी अरब के एक शहर तैफ में बीते शुक्रवार एक कार्यक्रम के दौरान दर्शकों में बैठी एक महिला ने स्टेज पर परफार्म कर रहे गायक को दौड़ कर जबरन गले लगा लिया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर के अनुसार, उस दौरान एक कार्यक्रम में मशहूर गायक माजिद अल मोहनदिस अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है।
हो सकती है दो साल की सजा
इस महिला ने प्रिंस ऑफ अरब सिंगिंग कहे जाने वाले मशहूर सऊदी इराकी गायक माजिद को जब दौड़ते हुए स्टेज पर चढ़ कर गले लगाया तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अलग किया। सऊदी अरब महिलाओं को ऐसे कार्यक्रमों में पुरुषों के साथ बैठने तक की इजाजत नहीं होती, ऐसे में इस तरह की घटना वहां के लोगों के लिए बहुत ही बड़ी बात है। हालाकि इस मुल्क में उदारीकरण की हवा चल पड़ी है पर अभी भी स्थितियां एकदम सामान्य नहीं हैं। इस घटना के बारे मेे बात करते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि महिला को दो साल तक की जेल हो सकती है। महिला के नाम आैर उम्र का खुलासा नहीं किया गया है।
चलेगा मुकदमा
अधिकारियों का कहना है अभी उस महिला के खिलाफ स्थानीय कानून के अनुसार केस दायर हुआ है आैर फिर उस पर मुकदमा चलेगा। अपराध साबित होने की स्थिति में महिला पर 100,000 सऊदी रियाल का जुर्माना आैर दो साल तक जेल की सजा होने की संभावना है। इस बारे में गायक माजिद की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। माजिद मूल रूप से इराक से आते हैं, लेकिन अब उन्होंने सऊदी अरब की नागरिकता ले ली है। महिला के गले लगाने पर वे कुछ अचकचाये पर जब सुरक्षाकर्मी उसे ले गए तो उन्होंने अपना कार्यक्रम बदस्तूर जारी रखा। हांलाकि पिछले कुछ समय से सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के उदारीकरण के एजेंडा के चलते यहां महिलाओं को ड्राइविंग करने आैर फुटबाल मैच देखने जैसी कुछ छूट दे दी गर्इ हैं. इसके बावजूद कर्इ एेसे नियम हैं जो महिलाओं को मानने पड़ते हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाने के लिए महिलाआें को निश्चित ड्रेस कोड का पालन करना होता है, यहां तक कि जिस महिला ने गायक को गले लगाया था उसने भी पूरा नकाब पहन रखा था जिससे सिर्फ आंखें दिखार्इ दे रही थीं।