Move to Jagran APP

पेट में तेज दर्द होने पर सामने आई सच्चाई, 20 साल पहले निगल लिया था टूथब्रश

यह खबर बेहद चौंकाने वाली है। एक कैदी ने खुद को जान से मारने के लिए एक टूथब्रश 20 साल पहले निगल लिया था जिसे अब जाकर डॉक्टर ने उसकी छोटी आंत से उस टूथब्रश को बाहर निकाल दिया है।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 01:36 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 01:36 PM (IST)
पेट में तेज दर्द होने पर सामने आई सच्चाई, 20 साल पहले निगल लिया था टूथब्रश
पेट में तेज दर्द होने पर सामने आई सच्चाई, 20 साल पहले निगल लिया था टूथब्रश
यह खबर बेहद चौंकाने वाली है। एक कैदी ने खुद को जान से मारने के लिए एक टूथब्रश 20 साल पहले निगल लिया था, जिसे अब जाकर डॉक्टर ने उसकी छोटी आंत से उस टूथब्रश को बाहर निकाल दिया है। यह घटना चीन के शेनझेन की है।

ली सरनेम के व्यक्ति के पेट में तेज दर्द हो रहा था, वह तत्काल डॉक्टर के पास गया। जहां उसे सीटी स्कैन के लिए भेज दिया गया। सीटी स्कैन की रिपोर्ट देखकर डॉक्टर हैरान रह गए। उन्होंने एंडोस्कोपी के जरिए उस टूथब्रश को मरीज के पेट से बाहर निकाला।

loksabha election banner

डॉक्टर के पूछने पर 51 साल के ली ने बताया कि 20 वर्ष पहले जेल में उसने खुदकुशी के इरादे से टूथब्रश को निगल लिया था, लेकिन वह बच गया। दरअसल ट्रग्स के सेवन से वह HIV से प्रभावित हो गया था। उसने खुदकुशी करने के लिए टूथब्रश निगल लिया? लेकिन उससे कुछ हुआ नहीं। उसने बाकी की सजा पूरी की।

ली ने बताया कि जेल में उसने ड्रग्स लेना बंद कर दिया। फिर HIV का इलाज शुरू हो गया। जब वह पूरी तरह से HIV मुक्त हो गया तो उसे जेल से छोड़ दिया गया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.