Move to Jagran APP

Bullfighting के दौरान किस्मत ने बचा ली युवक की जान, वीडियो देख हैरान हो जाएंगे

रेफरी सिटी बजाकर खेल शुरू करने की अनुमति देता है। तभी फाटक को खोल दिया जाता है। सभी बैल सरपट सड़क पर दौड़ते हैं और विरोधी लोगों (काले टी शर्ट पहनें) पर हमला करना शुरू कर देते हैं। एक व्यक्ति जान बचाकर भागने की कोशिश करता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Fri, 28 May 2021 01:00 PM (IST)Updated: Fri, 28 May 2021 01:00 PM (IST)
Bullfighting के दौरान किस्मत ने बचा ली युवक की जान, वीडियो देख हैरान हो जाएंगे
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में यह कहावत चरितार्थ साबित होती है कि मारने वाले से बड़ा बचाने वाला होता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी शहर में Bullfighting (बैलों की लड़ाई) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। लोग चियर्स कर प्रतिभागियों का हौसलाअफजाई कर रहे हैं।

loksabha election banner

इस बीच रेफरी सिटी बजाकर खेल शुरू करने की अनुमति देता है। तभी फाटक को खोल दिया जाता है। सभी बैल सरपट सड़क पर दौड़ते हैं और विरोधी लोगों (काले टी शर्ट पहनें) पर हमला करना शुरू कर देते हैं। एक व्यक्ति जान बचाकर भागने की कोशिश करता है। इस दौरान वह सड़क किनारे स्थित मकान से टकरा जाता है। ऐसा लगता है कि मानो बैल ने टक्कर मार दी है।

हालांकि, इस समय से व्यक्ति की किस्मत बदल जाती है। व्यक्ति लगभग मौत की मुंह से बाहर निकल आता है। सबसे पहले बैल दीवार से टकराकर चारों खाने चित हो जाता है। इसके बाद व्यक्ति एक अन्य बैल की टक्कर से सड़क पर असहाय स्थिति में गिर जाता है। तभी दूसरा सांढ़ आकर पहले सांढ़ को पटकनी दे देता है। इस दौरान व्यक्ति को जान बचाने के लिए समय मिल जाता है। वह फुर्ती से खड़ा होकर दर्शक दीर्घा में जाने लगता है कि तभी एक और सांढ़ उसे जोर से मारने की कोशिश करता है। तब तक व्यक्ति शारीरिक संतुलन बना लेता है और छलांग लगाकर दर्शक दीर्घा में जा पहुंचता है। इस तरह से किस्मत के सहारे व्यक्ति की जान बच जाती है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सौ से अधिक लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर व्यक्ति की आलोचना की है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.