Move to Jagran APP

लियोनार्दो द विंची की पेंटिंग ने बनाया नीलामी में वर्ल्‍ड रिकॉर्ड इन पांच के दाम सुन कर भी उड़ जायेंगे होश

इस पेंटिंग के खर्च में एक इंसान 5 से 6 बार दुनिया घूम सकता है। जाने ऐसी ही बहुमूल्‍य पेंटिंग्‍स के बारे में जिनकी कीमत करोड़ों में है और बना चुकी रिकॉर्ड।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 20 Nov 2017 03:12 PM (IST)Updated: Mon, 20 Nov 2017 03:13 PM (IST)
लियोनार्दो द विंची की पेंटिंग ने बनाया नीलामी में वर्ल्‍ड रिकॉर्ड इन पांच के दाम सुन कर भी उड़ जायेंगे होश
लियोनार्दो द विंची की पेंटिंग ने बनाया नीलामी में वर्ल्‍ड रिकॉर्ड इन पांच के दाम सुन कर भी उड़ जायेंगे होश

सबसे मंहगी नीलामी

loksabha election banner

मशहूर पेंटर लियानार्डो द विंची की पेंटिंग सलवाटॉर मुंडी हाल में एक नीलामी के दौरान न्यूयॉर्क में 45 करोड़ 3 लाख डॉलर में बिकी है। यानि भारतीय रुपये में इसका मूल्‍य हुआ 2935 करोड़ रुपये। एक अनुमान के अनुसार ये पेंटिंग 500 साल बतायी जा रही है। किसी आर्ट ऑक्शन में ये अब तक की सबसे बड़ी बोली मानी जा रही है। इतनी कीमत में कई बार दुनिया की सैर की जा सकती है। 

मुंडी की कहानी 

लियानार्डो दा विंची की कहानी काफी रोचक है। ये उन चुनिंदा 20 पेंटिंग्स में से एक बतायी जा रही है जिन्‍हें ने खुद बनाया था। एक दौर था जब ये पेंटिंग लापता हो गई समझा जा रही थी लेकिन फिर इसे फ्रांस के राजा लुईस बारहवें के पास होने के प्रमाण मिले। इसके बाद 1958 में ये पेंटिंग केवल 3875 रुपये में बिकी क्‍योंकि माना गया कि ये असली पेंटिंग नहीं है। जब इसकी सत्‍यता प्रमाणित हो गई तब इसका मूल्‍य बढ़ गया और आज इसने निलामी के क्षेत्र में सबसे बहुमूल्‍य होने का कीर्तिमान स्‍थापित कर दिया है। फिल्‍हाल जिस शख्स ने पेंटिग खरीदी है उसका नाम जाहिर नहीं किया गया है। वैसे ये अकेली पेंटिंग नहीं है जिसके दाम सुन कर होश उड़ जायें आइये जाने ऐसी पांच और पेंटिंग्‍स के बारे में। 

द स्‍क्रीम

एडवर्ड मंच की पेंटिंग द स्‍क्रीम के चार संस्‍करणों में से केवल एक ही बिकाऊ था और 2 मई 2012 में 119,922,500 डॉलर में नीलाम हुई थी। 

न्‍यूड ग्रीन लीव्‍स एंड बस्‍ट

इसी तरह साल 2010 के अप्रेल में हुई एक नीलामी में पाब्‍लो पिकासो की पेंटिंग न्‍यूड ग्रीन लीव्‍स एंड बस्‍ट जिसे उन्‍होंने 1932 में बनाया था, नीलामी के दौरान 106,482,500 डॉलर में नीलाम हुई। 

ल’होमे क्वि मार्चे आई

अल्बर्टो जीकोमेट्टी की 1961 में बनी पेंटिंग ल’होमे क्वि मार्चे आई लंदन के सुदबी नीलामघर की नीलामी में जनवरी 2010 में 105,182,398 डॉलर मूल्‍य पर नीलाम हुई थी।   

ब्‍वॉय विद पाइप 

पिकासो की ही 1905 में बनी एक अन्‍य पेंटिंग ब्‍वॉय विद पाइप भी 5 मई 2004 को लंदन में नीलामी के दौरान 104,168,000 डॉलर में बिकी थी। 

एडेले बलोच-बॉउर II

पांचवें स्‍थान पर है गुस्ताव क्लिमट की पोर्टेट पेंटिंग एडेले बलोच-बॉउर II जो उन्‍होंने 1912 में बनाई थी। ये पोर्टेट नवंबर 2006 की नीलामी में 87,936,000 डॉलर में बिकी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.