Viral Video: पानी में छपाक करती बिल्ली आई नजर, वीडियो में देखें यह विचित्र कारस्तानी
Viral Video सोशल मीडिया पर एक बिल्ली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह बिल्ली पानी पर छापक करती हुई नजर आ रही है। खबर में पढ़ें क्या है इस वीडियो की दिलचस्प कहानी-
नई दिल्ली, जेएनएन। बारिश किसे नहीं पसंद। मनुष्य हो या पशु-पक्षी बारिश सभी को रोमांचित करती है। बारिश को देख कर हर किसी को अपना बचपन याद आ जाता है। हममें से शायद ही कोई होगा, जिसने कागज की बनी नाव से नहीं खेला होगा। पशु-पक्षी भी जहां एक ओर बारिश से बचने के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना ढूंढते हैं। वही कभी कुछ ऐसे दृश्य भी देखने को मिलते हैं, जहां वह भी बारिश को इंजॉय करते दिख जाते हैं।
दिल्ली ने पानी में किया छाई-छपा-छाई
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिल्ली छोटे से बच्चे की तरह बारिश के पानी में उछल कूद करती दिखाई पड़ रही है। बिल्ली को ऐसा करते देख ऐसा मालूम पड़ता है कि कोई छोटा-सा बच्चा बारिश के पानी में शरारत कर रहा है।
पानी को देखकर छपाक करने का किसका मन नहीं करता। लेकिन मस्ती में चूर इस बिल्ली को बारिश के पानी में छपाक करते देख लोग खूब खुश हो रहें हैं।
Rainy day.. 😊 pic.twitter.com/8XZDgdUp1v— Buitengebieden (@buitengebieden) October 2, 2022
बिल्ली का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ब्यूटेनगीबिडेन नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वह 96 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 26 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर कहा, पानी में मस्ती' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ये बढ़िया अंदाज है।'
यह भी पढ़ें- Viral Video: कोलंबियाई महिला ने पहली बार चखा जलेबी का स्वाद, रिएक्शन देख आपके मुंह में भी आ जाएगा पानी
यह भी पढ़ें- Viral Video: आदमी की मेहनत और पैसा दोनों हुआ बर्बाद, बिना काम आए गुब्बारे हवा में उड़े