कभी देखा है मेंढकों को अजगर पर सवारी करते
सांप या अजगर को मेंढकों को शिकार करते तो अक्सर देखा गया है पर कभी मेंढक को उनकी सवारी करते देखा है। यही अनोखा नजारा दिखा पिछले दिनों उत्तरी आॅस्ट्रेलिया में।
तूफान से बचने का अनोखा तरीका
अगर आप साधन उपलब्ध होगा उसका इस्तेमाल करेंगे। ऐसा ही नजारा सामने आया है ऑस्ट्रेलिया में, जहां कुनुनूर्रा तूफान का कहर बरसा था। इस स्थान पर भारी के चलते क्या इंसान क्या पशु पक्षी सभी सुरक्षित स्थान की तलाश में लगे थे। एेसे में एक बड़ा ही अलग नजारा उत्तरी आॅस्ट्रेलिया में देखने को मिला। यहां लगभग एक दर्जन मेंढक अजगर पर सवार हो कर सुरक्षित जगह जाने का प्रयास करते दिखार्इ दिये।
68mm just fell in the last hour at Kununurra. Flushed all the cane toads out of my brothers dam. Some of them took the easy way out - hitching a ride on the back of a 3.5m python. pic.twitter.com/P6mPc2cVS5— Andrew Mock (@MrMeMock) December 30, 2018
ट्विटर पर दिखा नजारा
एक स्थानीय नागरिक एन्ड्रू मॉक ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें करीब एक दर्जन मेढक 11 फीट लंबे अजगर पर सवार हो कर खेतों के पार जाते दिखार्इ दे रहे हैं। इस शख्स के अनुसार उनके भाई पॉल मॉक ने ये तस्वीर क्लिक की है। यह तस्वीर ट्विटर पर आने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसी से जुड़ा एक वीडियो भी इंटरनेट पर नजर आ रहा है।
क्या थी घटना
इस तस्वीर को खीचने वाले पॉल मॉक जो एक किसान हैं, की माने तो ये घटना उनके खेत की है। द गार्जियन के अनुसार पूरी बात का जिक्र करते हुए पॉल ने बताया कि कुनुनूर्रा तूफान के बाद वे अपने खेत के निरीक्षण के लिए गए थे। जहां उन्होंने अगर की पीठ पर सवार मेंढकों को देखा, आैर भौंचक्के रह गए। इसके बाद उन्होंने इसकी तस्वीर भी खींची आैर वीडियो भी बनाया। उन्होंने कहा कि ये सब कुछ रात के करीब 1:30 बजे हुआ था जब तुफान के चलते नींद खुलने के बाद उन्होंने घर के बाहर झांका तो पाया कि तेज बारिश के चलते बाहर बाढ़ जैसे हालात है आैर सब तरफ पानी भरा हुआ है। इसीलिए उन्होंने अपने खेतों को देखने का फैसला किया।