भालू के लिए देवदूत बनकर आए वन्य अधिकारी, रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो वायरल
वन विभाग के कर्मचारी भालू को बचाने के लिए रेस्क्यू मिशन चलाते हैं। इस मिशन में सीढ़ी और मशाल का सहारा लिया जाता है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Bear Rescued Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि नीलगिरि के जंगल में एक भालू नाले में गिर जाता है। जब इसकी खबर वन विभाग के कर्मचारियों को होती है, तो वे आनन-फानन में अपना दस्त लेकर भालू को बचाने के लिए हाजिर हो जाते हैं। इसके लिए वन विभाग के कर्मचारी पूरी तैयारी के साथ आते हैं।
How to rescue a bear. With all the risks Nilgiri FD staff did it. In the end you can feel a happy bear. pic.twitter.com/P6RC9tgW5A
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) August 30, 2020
इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी भालू को बचाने के लिए रेस्क्यू मिशन चलाते हैं। इस मिशन में सीढ़ी और मशाल का सहारा लिया जाता है। इसके लिए सबसे पहले वन विभाग के कर्मचारी मशाल में आग लगाकर भालू को सावधान करते हैं कि ऊपर आग का खतरा है। ऐसा माना जाता है कि जानवर आग से बहुत डरते हैं।
इसके बाद एक स्टाफ हिम्मत कर सीढ़ी को लेकर बड़े नाले के पास आता है। जबकि दूसरा मशाल लेकर पीछे रहता है। बाकी अन्य स्टाफ भी मशाल लेकर खड़े हैं। तभी एक झटके में स्टाफ सीढ़ी को नाले में डालकर अन्य स्टाफ के साथ दूर भाग जाता है। इसके बाद भालू सीढ़ी के जरिए ऊपर आता है और वहां से नौ ग्यारह हो जाता है। वन विभाग के कर्मचारियों को उनके साहसिक काम के लिए लोग शाबाशी दे रहे हैं।
इस वीडियो को प्रवीण कस्वान ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन अधिकारी प्रवीण कस्वान ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- एक भालू को कैसे बचाया जाए। सभी जोखिमों के साथ नीलगिरी वन विभाग के कर्मचारियों ने किया। अंत में आप एक हैप्पी भालू देख सकते हैं। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तो 96 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। जबकि 6 हजार लोगों ने इसे पसंद किया है और सैकड़ों लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने नीलगिरी वन विभाग के कर्मचारियों की जमकर तारीफ की है।