ताकि बच्चा मातृभूमि की मिट्टी पर रखे पहला कदम, पिता ने खर्च किए 200 डॉलर
आमतौर पर हम सभी को अपनी जन्मभूमि से बेहद प्यार होता है। यहां की मि्टटी से एक अलग ही लगाव होता है। पढ़ाई और नौकरी के लिए भले ही हम कितने ही दूर क्यों न चलें जाएं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आमतौर पर हम सभी को अपनी जन्मभूमि से बेहद प्यार होता है। यहां की मि्टटी से एक अलग ही लगाव होता है। पढ़ाई और नौकरी के लिए भले ही हम कितने ही दूर क्यों न चलें जाएं लेकिन जन्मभूमि के लिए प्रेम कभी कम नहीं होता। ऐसा ही कुछ दीवानगी सात समंदर पार अमेरिका में भी देखने को मिली है। यहां एक शख्स की मिट्टी के प्रति दीवानगी ये है कि उन्होंने अपने बच्चे के पहले कदम के लिए बकायदा अपनी माृतभूमि की मिट्टी खरीदकर मंगवाई। इसके लिए उन्होंने 200 डालर रुपये खर्च किए।
टोनी ट्रेकोनी अमेरिका के प्रांत टेक्सास में रहते हैं। यहीं उनका जन्म हुआ और आगे की पढ़ाई-लिखाई भी सब यहीं हुई। वे पेशे से सेना के जवान हैं। टोनी ट्रेकोनी चाहते थे कि जब भी उनके बच्चे का जन्म हो, तो वह अमेरिका यानी उनकी मातृभूमि पर ही हो। लेकिन जब वाइफ प्रेग्नेंट हुई तब उनकी पोस्टिंग इटली के प्रांत पडुआ में हो गई। उन्हें उम्मीद थी कि डिलीवरी तक वह अपने देश लौट जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए उन्होंने फैसला किया कि वे अपने देश की मिट्टी खरीदकर मंगवाई।
Born in an Italian hospital, over Texas land, on national Airborne day. Charles Joseph Traconis, I love you. pic.twitter.com/4RIs7pVhBG— Tony Traconi (@Traconi) August 16, 2019
The first ground my son’s feet ever touched was Texas. pic.twitter.com/2gOk6T9ycA
— Tony Traconi (@Traconi) September 7, 2019
टोनी ने डिलीवरी से एक महीना पहले अपने प्रांत टेक्सास की मिट्टी इटली मंगवाई। ताकि जब उनका बच्चा इस दुनिया में आए तो वह पहला कदम उसी मिट्टी पर रखे, जहां उसके माता-पिता जन्मे और पले-बढ़े हैं। इसके लिए उन्होंने टेक्सास में अपने पैरेंट्स से कहा कि वह एक कंटेनर में मिट्टी भरकर शिप के जरिए इटली भेज दें। उनके पैरेंट्स ने ये किया भी। इसके लिए उन्हें 200 डॉलर (लगभग 14 हजार रुपये) खर्च करने पड़े।